7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बंगाल में BJP के जीतते ही बड़ा उलटफेर, ‘द बंगाल फाइल्स’ पर पलटा गया ममता बनर्जी का फैसला?

Mamata Banerjee-Vivek Agnihotri The Bengal Files Row: बंगाल में टीएमसी की हार के बाद अब ममता बनर्जी पर विवेक अग्निहोत्री ने खुलकर हमला बोला है। इसी मामले में उनकी फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' को लेकर अब बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।

2 min read
Google source verification
Mamata Banerjee-Vivek Agnihotri The Bengal Files Row

Mamata Banerjee-Vivek Agnihotri The Bengal Files Row (सोर्स- एक्स)

Mamata Banerjee-Vivek Agnihotri The Bengal Files Row: बंगाल में ममता बनर्जी की टीएमसी की करारी हार के बाद अब सत्ता परिवर्तन होने को है। इसी बीच फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री एक बार फिर अपनी फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं।

लंबे समय से विवादों में घिरी यह फिल्म अब आखिरकार पश्चिम बंगाल में रिलीज होने जा रही है। बताया जा रहा है कि कोलकाता के सिनेमाघरों में शुक्रवार से फिल्म की स्क्रीनिंग शुरू होगी। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फिल्म और विवेक अग्निहोत्री दोनों चर्चा का बड़ा विषय बन गए हैं।

'द बंगाल फाइल्स' पर हुआ था विवाद (Mamata Banerjee-Vivek Agnihotri The Bengal Files Row)

दरअसल, ‘द बंगाल फाइल्स’ जब पिछले साल सितंबर में रिलीज हुई थी, तब पश्चिम बंगाल में इसकी स्क्रीनिंग को लेकर काफी विवाद हुआ था। विवेक अग्निहोत्री लगातार आरोप लगाते रहे कि उनकी फिल्म को राज्य में रिलीज नहीं होने दिया गया। उन्होंने दावा किया कि फिल्म के ट्रेलर लॉन्च से लेकर थिएटर रिलीज तक कई तरह की रुकावटें खड़ी की गईं।

बीजेपी की जीत के बाद बदला माहौल (Mamata Banerjee-Vivek Agnihotri The Bengal Files Row)

अब बंगाल चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद माहौल बदलता नजर आ रहा है। इसी के बाद फिल्म को राज्य में रिलीज करने की तैयारी तेज हो गई है। विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट शेयर कर अपनी लड़ाई और संघर्ष का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उन्हें धमकियों का सामना करना पड़ा, कई एफआईआर दर्ज हुईं और यहां तक कि उन्हें बंगाल में ‘कैंसल’ करने की कोशिश भी की गई। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।

विवेक ने ममता बनर्जी पर लगाया आरोप

विवेक अग्निहोत्री ने अपने पोस्ट में ये भी कहा कि चुनाव के दौरान उन्होंने किसी तरह फिल्म को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की। उनका मानना है कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक विचार और संघर्ष की कहानी है। उन्होंने अपने समर्थकों का धन्यवाद भी किया, जिन्होंने मुश्किल दौर में उनका साथ दिया।

फिल्म को रिलीज करने वाले वितरकों का बयान

फिल्म को रिलीज करने वाले वितरकों का कहना है कि दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता थी। कोलकाता के सिनेमाघरों से शुरुआत करने के बाद अब इसे बंगाल के दूसरे शहरों में भी रिलीज करने की तैयारी की जा रही है। थिएटर मालिकों का कहना है कि जब पूरे देश में फिल्म दिखाई जा चुकी थी, तब बंगाल में इसे रोक दिया गया था, जिससे लोगों के बीच जिज्ञासा और बढ़ गई थी।

‘द बंगाल फाइल्स’ पर जमकर हुआ था बवाल

‘द बंगाल फाइल्स’ को लेकर विवादों का सिलसिला नया नहीं है। इससे पहले विवेक अग्निहोत्री की ‘द कश्मीर फाइल्स’ भी राजनीतिक बहस का केंद्र बन गई थी। उनकी फिल्मों को लेकर अक्सर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आती रही हैं। यही वजह है कि ‘द बंगाल फाइल्स’ की रिलीज को सिर्फ एक फिल्म रिलीज नहीं बल्कि राजनीतिक घटनाक्रम से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग