
Weather Alert
Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली सहित उत्तर से दक्षिण राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। बीते दिनों मानसून की रफ्तार कमजोर हो गई थी और गर्मी ने लोगों को बुरा हाल कर दिया था। फिर मौसम ने पलटी मारी और कई राज्यों में झमाझम बारिश हुई। उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के कारण काफी नुकसान हुआ। यूपी में बारिश की अलग अलग घटना में 19 लोगों की जान चली गई। जम्मू कश्मीर में भी बारिश और भूस्खलन की घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड, यूपी और कश्मीर में कई जगह स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है।
UP में मूसलाधार बारिश का कहर, 19 लोगों की मौत
यूपी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त होने के साथ कई लोगों की जान भी गई है। कई जिलों में मूसलाधार बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से जनमानस की हानि हुई, जिसमें कुल 19 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। राहत आयुक्त कार्यालय के मुताबिक, प्रदेश के कुल 12 जिलों में 19 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। इसमें देवरिया, उन्नाव, कानपुर नगर, हरदोई, कन्नौज, बाराबंकी, जालौन, प्रतापगढ़, पीलीभीत, मुजफ्फरनगर, संभल और रामपुर जिला शामिल है। भारीे बारिश कुछ जगहों पर स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है।
श्रीनगर में चार लोगों की मौत
जम्मू-श्रीनगर में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड की घटना सामने आई है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन से बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में एक ट्रक गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। ट्रक में छह मवेशियों ले जाया जा रहा था। हादसे में सभी की मौत हो गई है। इसके बाद वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। प्रशासन की तरफ से सड़क से मलबे को हटाने का काम जारी है।
यह भी पढ़ें- Nipah Virus : 10 राज्यों तक पहुंचा निपाह वायरस, कैसे फैलता है यह वायरस, जानिए इसके लक्षण और उपाय
दिल्ली में पांच दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान
राजधानी में दिल्ली में अगले पांच दिन तक बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। बादल छाए रहने से गर्मी के तेवर भी थोड़ा नरम पड़े है। लगातार कई दिन हुई बरसात के चलते मौसम में अभी नमी बरकरार है। मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। दिन में धूप खिली रही। मौसम विभाग के अनुसार आज कई स्थानों पर हल्की हो सकती है।
हिमाचल अंधड़ चलने व बिजली चमकने का येलो अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में 18 सितंबर तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में मानसून फिलहाल कमजोर बना हुआ है। 13 सितंबर को कुछ भागों में अंधड़ चलने व बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जगह-जगह भूस्खलन से चलते राज्य में अभी भी 60 सड़कें यातायात के लिए बाधित हैं। 27 बिजली ट्रांसफार्मर भी बाधित थे। वहीं, मंगलवार को राजधानी शिमला व आसपास भागों में धूप खिलने के साथ हल्के बादल भी छाए रहे।
झारखंड में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी
झारखंड में एकबार फिर जोरदार बारिश का दौर शुरू हो रहा है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे के भीतर सूबे में मानसूनी सिस्टम एक्टिव हो जाएगा। इससे सूबे के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश देखी जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले तीन से चार दिन तक मौसम खराब रहेगा। कुछ जगहों पर भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है। इस दौरान तेज गति से हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान है।
यह भी पढ़ें- Nipah Virus in Kerala : केरल में निपाह वायरस का बढ़ा खतरा: दो लोगों की मौत से मचा हड़कंप, स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट
Published on:
13 Sept 2023 07:52 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
