
Weather Alert
Weather Alert: देशभर में मानसून की जमाझम बारिश हो रही है। मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों में तक अपना कहर बरपा रही है। भारी बारिश के कारण कई राज्यों में बाढ़ के हालात बने हुए है। बीते दिनों राहत मिलने के बाद एक बार फिर दिल्ली में यमुना नीद का जलस्तर खतरे के निशान को पार गया गया है। वहीं गुजरात में भी बीते दिनों से भारी बारिश का तांडव जारी है। सड़के पानी से लपालप भरी हुई है। कई जगह गाड़ियां बह गई। बारिश की अलग अलग घटना में 4 लोगों की जान जा चुकी है। उत्तराखंड में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने देहरादून समेत राज्य के सभी 13 जिलों के येलो अलर्ट जारी है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में भी मानसून की जमकर बारिश हो रही है। अखनूर में भारी बारिश हो रही है, चिनाब में बाढ़ के हालात बने हुए है। 105 लोगों को रेस्क्यू किया गया।
उत्तराखंड के 13 जिलों में येलो अलर्ट, हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी
पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश का कहर जारी है। बीते काफी दिनों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश और भूस्खलन से जनजीवन ठप सा हो गया है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के कालापानी में बीती रात बादल फटने से इस इलाके में मौजूद बीआरओ का पुल और रोड क्षतिग्रस्त हो गए। मौसम विभाग (IMD) ने इन दो राज्यों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। आज चंबा, कांगड़ा के सुदूर इलाकों में बहुत भारी बारिश देखने को मिल सकती है।. वहीं, बिलासपुर, सोलन, शिमला, सिरमौर, ऊना, हमीरपुर और मंडी में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।
दिल्ली में बाढ़ का खतरा, खतरे के निशान के ऊपर पहुंची यमुना
हिमाचल में हो रही भारी वर्षा से दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा है। तीन दिन से यमुना का जलस्तर खतरे के निशान (205.33 मीटर) के आसपास है। हथनीकुंड बैराज से 2.5 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से यमुना नदी में एक बार फिर उफान दिख रहा है। इसके चलते दिल्ली में दोबारा से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। प्रशासन की ओर से यमुना किनारे रहने वालों के लिए अलर्ट जारी हुआ है।
जम्मू—कश्मीर : अखनूर में भारी बारिश चिनाब में बाढ़, 105 लोगों को किया रेस्क्यू
जम्मू जिले के अखनूर इलाके में भारी बारिश के कारण चिनाब नदी में अचानक बाढ़ आ गई। इसके बाद सैकड़ों एकड़ भूमि जलमग्न हो गई। प्रशासन ने प्रभावित लोगों को बचाव अभियान शुरू किया गया। नदी का जलस्तर बढ़ने के खतरे के मद्देनजर इलाके से 105 लोगों को निकाला गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली: यमुना फिर से खतरे के निशान के पार, राहत शिविर में लोगों ने ली शरण, बोले- डूब गए घर, रोजगार ठप
Published on:
23 Jul 2023 09:25 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
