
मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। दिल्ली में भीषण ठंड और शीतलहर शुरू होने वाली है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, दिसंबर के पहले हफ्ते से ही ठंड बढ़नी शुरू हो जाएगी। एक दिसंबर को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और 5 दिसंबर को न्यूनतम तापमान घटकर 6 डिग्री तक पहुंच जाएगा। वैसे अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक रहेगा। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि, पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का प्रभाव अब मैदानी इलाकों में दिखेगा। आने वाले सात दिनों में तेज ठंड़ी हवाओं की वजह से ठिठुरन बढ़ जाएगी। तापमान लगातार गिरेगा। दिल्ली ही नहीं एनसीआर में जबरदस्त ठंड शुरू हो जाएगी।
राजस्थान के कुछ इलाकों में शीतलहर का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के कई इलाकों में भी ठंड बढ़ जाएगी। राजस्थान के कुछ इलाकों में शीतलहर जैसी स्थिति बन रही है। अगले 5 दिन तक उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के करीब रह सकता है।
दिल्ली औसत एक्यूआई 332 तक पहुंचा
दिल्ली बुधवार को स्मॉग की चादर से ढकी हुई थी। एनसीआर की हवा की हालत काफी खराब है। पिछले कई दिनों से राजधानी दिल्ली की हवा जहरीली हो गई है। दिल्ली में औसत एक्यूआई 332 तक पहुंच गया है। जिसे बहुत ही खराब श्रेणी में रखा जाता है।
जानें कैसे मापते हैं कि, हवा खराब है
हवा को मापने का पैमाना कुछ इस तरह है। 201 से 300 के बीच AQI खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच AQI गंभीर माना जाता है।
Updated on:
01 Dec 2022 10:32 am
Published on:
01 Dec 2022 10:31 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
