आईएमडी ने राज्य के कुछ हिस्सों में रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग केरल के मलप्पुरम, कन्नूर और कासरगोड के लिए रेड अलर्ट और एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, कोझीकोड और वायनाड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश और आंधी-तूफान के कारण केरल के छह जिलों के स्कूल और कॉलेज 15 जुलाई को बंद रहेंगे।