8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का अलर्ट, 8 दिसम्बर से इन तीन राज्यों में भारी बारिश की संभावना

Weather Updates मौसम विभाग का भारी बारिश का अलर्ट है। तीन राज्यों तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश समेत दक्षिण भारत के कई राज्यों में आठ दिसम्बर से भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाली तूफान के आने की आशंका हैं। जिस वजह यह भारी बारिश हो सकती है।

2 min read
Google source verification
bengal_cyclonic_storm.jpg

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का अलर्ट, 8 दिसम्बर से इन तीन राज्यों में होगी भारी बारिश

देश का मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। पहाड़ों हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में मौसम बदल रहा है। तेज हवाएं चल रही है, जिससे ठंड बढ़ गई है। उधर दक्षिण राज्यों में मौसम विभाग का भारी बारिश का अलर्ट है। तीन राज्यों तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश समेत दक्षिण भारत के कई राज्यों में आठ दिसम्बर से भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाली तूफान के आने की आशंका हैं। जिस वजह यह भारी बारिश हो सकती है। IMD ने बताया है कि, दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र जल्द ही चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि, मछुआएं सवाधान रहें और अगले कुछ दिन बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर न जाएं। आईएमडी अलर्ट तहत एनडीआरएफ अराक्कोनम की 6 टीमों को तैनात किया गया है।

दिल्ली की एयर क्वालिटी बेहद खराब

मौसम विभाग के अनुसार, आज मंगलवार को दिल्ली-NCR में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है। दिल्ली-NCR में एयर क्वालिटी बेहद खराब स्थिति है। राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता मंगलवार सुबह 'बेहद खराब' श्रेणी में बनी रही और गुणवत्ता सूचकांक 321 के स्तर पर दर्ज किया गया।

यूपी-बिहार में मौसम होगा ठंडा

उत्तर प्रदेश मौसम के बारे में मौसम विभाग का कहना है कि, आगामी 3 से 4 दिनों तक सुबह हल्का कोहरा रहेगा, जबकि ठंड बढ़ेगी। बिहार में मौसम अभी सामान्य ही रहेगा। राज्य के दक्षिण पश्चिम और दक्षिण मध्य के जिलों में अधिक ठंड बढ़ने की संभावना जताई है।

जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में गिरेगी बर्फ

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी इलाकों में बर्फ पड़ने की संभावना है। आने वाले दिनों में पारा और गिर सकता है। अगले कुछ दिन ठंड बढ़ने के आसार हैं।

यह भी पढ़े - मौसम विभाग का तमिलनाडु में 8-10 दिसंबर में भारी बारिश का अलर्ट, चलेंगी तेज हवाएं

यह भी पढ़े - Weather Updates : मौसम विभाग का दिल्ली में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का अलर्ट