
Weather Updates: मौसम विभाग की भविष्यवाणी इस साल देर से आएगी सर्दी, नवंबर रहेगा गर्म
देश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। अब सभी को सर्दियों का इंतजार है। पर मौसम विभाग की भविष्यवाणी के बाद लोग मायूस हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अपनी नई भविष्यवाणी में कहाकि, सर्दियों के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। देश में ठंड कुछ देर से पड़ेगी। मतलब नवंबर का महीना गर्म रहेगा। नवंबर महीने में देश के अधिकांश हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा। आईएमडी महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने यह जानकारी दी है। मौसम विभाग ने बताया कि, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बड़े हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। पूर्वानुमानों ने इस महीने में शीतलहर की स्थिति से इनकार किया है।
नवंबर में शीतलहर नहीं - आईएमडी महानिदेशक
आईएमडी महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा, देश के कुछ क्षेत्रों में बादल छा सकते हैं क्योंकि न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। इसका मतलब यह होगा कि नवंबर के दौरान शीतलहर की स्थिति नहीं बनने वली है।
नवंबर मध्य में शुरू हो जाती है ठंड
आमतौर पर उत्तर भारत में नवंबर मध्य में ठंड शुरू हो जाती है। तापमान में गिरावट आ जाती है। रातें कुछ सर्द हो जाती हैं। और तो और नवंबर महीने में ही शीतलहर देखने को भी मिलती है।
यह भी पढ़े - दिल्ली में कम नहीं हुआ प्रदूषण का स्तर तो बंद हो सकते हैं स्कूल, NCPCR ने सरकार को भेजा नोटिस
उत्तर भारत के तापमान में लगातार बढ़ोतरी
दिल्ली में 2 नवंबर से 8 नवंबर तक न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ में इस हफ्ते न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बिहार में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
Updated on:
03 Nov 2022 11:19 am
Published on:
03 Nov 2022 11:18 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
