
Shashi Tharoor (Photo - ANI)
Shashi Tharoor statement on West Bengal results: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना कल यानी 4 मई को होगी, लेकिन इससे पहले ही देश-दुनिया की निगाहें टिक गई है, क्योंकि जहां ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस जहां लगातार चौथी बार सत्ता पर काबिज होने का सपना सजोए हुए हैं, भाजपा राज्य में पहली बार सरकार बनाने का दावा कर रही है। वहीं चुनाव बाद हुए एग्जिट पोल को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया व्यक्ती है।
केरलम के तिरुवनंतपुरम में मीडिया से बातचीत करते हुए पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर कहते हैं, 'वहां के सभी एग्जिट पोल्स ने काफी भ्रम पैदा कर दिया है। मेरा मानना है कि ममता बनर्जी जीतेंगी। लेकिन शायद उन्हें पिछली बार की तरह इतना बड़ा बहुमत नहीं मिलेगा।'
केरल विधानसभा चुनाव की वोटों की गिनती से पहले कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने रविवार को राज्य में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की जीत पर पूरा भरोसा जताया। केरल विधानसभा चुनाव की वोटों की गिनती से पहले कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने रविवार को राज्य में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की जीत पर पूरा भरोसा जताया। इस दौरान उन्होंने एग्जिट पोल के नतीजों पर बात की, जिनमें ज्यादातर UDF को बढ़त मिलती दिख रही है। हालांकि भारत में एग्जिट पोल अक्सर अपने बदलते नतीजों के लिए आलोचना का शिकार होते हैं, लेकिन थरूर ने कहा कि इस बार के अनुमानों में एक अनोखी एकरूपता दिख रही है।
उन्होंने आगे कहा, 4 अप्रैल से अब तक मैंने जितने भी विशेषज्ञों, पत्रकारों, जानकारों और अलग-अलग पार्टियों के राजनीतिक विश्लेषकों से बात की है, वे सभी इस बात पर एकमत हैं कि इस बार UDF की ही जीत होगी। इसलिए, अगर UDF की जीत नहीं होती है, तो यह एक बहुत ही चौंकाने वाला नतीजा होगा। मुझे लगता है कि हम कल (4 मई) सुबह आने वाले नतीजों का इंतज़ार कर रहे हैं, लेकिन मुझे पूरी उम्मीद है कि सुबह होते-होते हमारे पक्ष में एक बहुत ही साफ और पक्का नतीजा सामने आ जाएगा।
Updated on:
03 May 2026 09:32 pm
Published on:
03 May 2026 09:07 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
