4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

West Bengal Assembly Election Results 2026 LIVE: बंगाल में ‘खेला’, रुझानों में बीजेपी को बहुमत, ममता का किला ढहा

West Bengal Election Result 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित होंगे। 294 में 293 सीटों पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। सत्तारूढ़ टीएमसी और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर है। उम्मीद है कि दोपहर तक सरकार और सीटों की तस्वीर साफ हो जाएगी। नतीजों पर लाइव अपडेट यहां देखें।

less than 1 minute read
Google source verification
West Bengal Assembly Election Results 2026 West Bengal Election Result 2026 Bengal Election Result 2026 Live West Bengal Vidhan Sabha Chunav Result 2026 TMC vs BJP West Bengal 2026 results Mamata Banerjee 2026 election result WB चुनाव परिणाम 2026 पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजे 2026 तृणमूल कांग्रेस 2026 चुनाव परिणाम बीजेपी पश्चिम बंगाल 2026. West Bengal Election Result 2026, बंगाल मतगणना लाइव अपडेट, ममता बनर्जी बनाम बीजेपी, बंगाल चुनाव परिणाम 2026, रिकॉर्ड मतदान बंगाल

पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी किसके हाथ लगेगी इसका फैसला होने में अब कुछ ही घंटे बाकी हैं। चुनाव आयोग की तैयारी पूरी है और सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। इस बार का चुनाव कई मायनों में ऐतिहासिक रहा है। बंगाल के मतदाताओं ने वोटिंग के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। राज्य में हुए दो चराणों की चुनाव में औसतन 92.47 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है, जो आजादी के बाद का सबसे बड़ा आंकड़ा है। चुनाव आयोग के मुताबिक, शुरुआती रुझान सुबह 9 बजे के आसपास से आने शुरू हो जाएंगे। दोपहर बाद या शाम तक तय हो जायेगा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी जीत का चौका लगायेंगी या भारतीय जनता पार्टी बंगाल की सत्ता पर काबिज होगी। हर सीट के रुझान की जानकारी के लिए बने रहें हमारे साथ।

2026-05-04 10:04:26 am

Bengal Result live news : BJP को मिलता दिख रहा करीब 44% वोट शेयर 

पश्चिम बंगाल में शुरुआती रुझानों ने मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया है। ताज़ा ट्रेंड्स के अनुसार BJP को करीब 44% वोट शेयर मिलता दिख रहा है, जबकि TMC को लगभग 38% वोट शेयर के साथ अंतर सीमित नजर आ रहा है।

2026-05-04 09:59:13 am

बीजेपी 150 सीटों पर आगे

पश्चिम बंगाल में रुझानों के बीच सियासी तस्वीर तेजी से बदलती नजर आ रही है। बीजेपी बहुमत का आंकड़ा पार करते हुए 150 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि All India Trinamool Congress 92 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। इस बढ़त को बीजेपी के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

2026-05-04 09:53:49 am

पश्चिम बंगाल के रुझान में BJP बहुमत से 2 सीट दूर

पश्चिम बंगाल में रुझानों के बीच सियासी तस्वीर तेजी से बदल रही है। Bharatiya Janata Party 145 सीटों पर आगे चलकर बहुमत के करीब पहुंचती नजर आ रही है, जबकि All India Trinamool Congress 96 सीटों पर सिमटती दिख रही है। इस बढ़त से बीजेपी खेमे में उत्साह है, वहीं Mamata Banerjee को बड़ा झटका माना जा रहा है।

2026-05-04 09:46:09 am

बहरामपुर में बड़ा उलटफेर: बीजेपी के सुब्रत मैत्रा ने बनाई बढ़त

बहरामपुर में बड़ा उलटफेर:

पश्चिम बंगाल 2026 के बहारामपुर सीट के ताजा रुझानो में बीजेपी के उम्मीदवार सुब्रत मैत्रा बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी और टीएमसी के नाह गोपाल मुखर्जी पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर फिलहाल बीजेपी को स्पष्ट बढ़त मिलती दिख रही है, जबकि बाकी दोनों दलों के उम्मीदवार ट्रेलिंग में हैं, जिससे मुकाबले का रुख बीजेपी की ओर झुकता नजर आ रहा है।

 

West Bengal Election Result 2026 Live

2026-05-04 09:42:25 am

West Bengal Assembly Election: कोलकाता की 17 सीटों में से BJP 2 और TMC 3 सीटों पर आगे

पश्चिम बंगाल के शुरुआती रुझानों में मुकाबला बेहद दिलचस्प होता जा रहा है। कोलकाता की 17 सीटों में से BJP 2 और TMC 3 सीटों पर आगे है। इसी तरह मालदा जैसे अहम जिले में भी शुरुआती बढ़त का संकेत देखने को मिल रहा है। कुल मिलाकर बीजेपी की बढ़त का आंकड़ा तेजी से बदलते हुए शुरुआती तौर पर मजबूत स्थिति की ओर इशारा कर रहा है, हालांकि यह अभी केवल रुझान हैं।

2026-05-04 09:30:54 am

BJP की 127 सीटों पर बढ़त

पश्चिम बंगाल में मतगणना के ताजा रुझानों के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है। TMC 107 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि BJP 135 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। दोनों दलों के बीच यह सीधी टक्कर राज्य की सियासत को बेहद रोमांचक बना रही है। रुझान लगातार बदल रहे हैं। आने वाले घंटों में स्थिति और साफ हो सकती है, लेकिन फिलहाल मुकाबला बेहद दिलचस्प और बराबरी का बना हुआ है।

2026-05-04 09:25:30 am

West Bengal Assembly Election Results: विजय ओझा बोले-जनता का आशीर्वाद और साथ हमें मिला है

कोलकाता: जोरासांको विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार विजय ओझा ने कहा, "बहुत अच्छा लग रहा है...जनता का आशीर्वाद और साथ हमें मिला है...बंगाल में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो जाना और लोगों ने जाकर वोट किया, यही सबसे बड़ी जीत है... "

2026-05-04 09:21:03 am

West Bengal Result 2026: पश्चिम बंगाल में हर पांच मिनट में बदल रही तस्वीर

पश्चिम बंगाल में मतगणना के दौरान रुझान तेजी से बदल रहे हैं और हर पांच मिनट में तस्वीर पलटती नजर आ रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, All India Trinamool Congress और Bharatiya Janata Party के बीच कड़ी टक्कर बनी हुई है, जहां दोनों ही 118-118 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

2026-05-04 09:15:28 am

West Bengal Assembly Election: BJP और TMC के बीच सीधी टक्कर

पश्चिम बंगाल की राजनीति में मुकाबला बेहद हाई-प्रोफाइल बन गया है। BJP और TMC के बीच सीधी टक्कर कई सीटों पर देखी जा रही है, जिसमें भवानीपुर जैसे प्रमुख क्षेत्र भी शामिल हैं। भवानीपुर सीट खास इसलिए मानी जाती है क्योंकि यह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पारंपरिक राजनीतिक आधार रहा है। वहीं बीजेपी की ओर से भी बड़े नेताओं के मैदान में उतरने से मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

2026-05-04 09:10:14 am

शुरुआती रुझानों में बीजेपी की बड़ी छलांग

काउंटिंग के पहले घंटे में Mamata Banerjee को झटका लगा है। All India Trinamool Congress शुरुआती रुझानों में पिछड़ती दिख रही है, जिससे सियासी माहौल और गरमा गया है। फिलहाल, बीजेपी 125 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि टीएमसी 105 सीटों पर आगे है।

2026-05-04 09:07:56 am

ममता बनर्जी का दबदबा कमजोर

बंगाल में कड़ी टक्कर के बीच Mamata Banerjee अपनी सीट भवानीपुर पर पीछे चल रही हैं, जबकि Roopa Ganguly बढ़त बनाए हुए हैं। ताजा रुझानों में ममता बनर्जी का दबदबा कमजोर पड़ता दिख रहा है और मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है।

2026-05-04 09:06:03 am

उत्तर बंगाल में शुरुआती रुझानों में भाजपा को बढ़त

West Bengal Assembly Election: उत्तर बंगाल में शुरुआती रुझानों में भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है। मालदा में All India Trinamool Congress 7 सीटों पर आगे है, जबकि बीजेपी 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। झारग्राम में बीजेपी चार सीटों पर आगे चल रही है, जबकि पिछली बार पार्टी यहां एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। आदिवासी बहुल इस क्षेत्र में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने इस बार जमकर चुनाव प्रचार किया था। वहीं, हुगली में बीजेपी 12 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि टीएमसी 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। पिछली बार बीजेपी ने यहां से चार सीटें जीती थीं। दूसरी ओर, पूर्वी वर्धमान में टीएमसी बढ़त बनाए हुए है और बीजेपी पीछे चल रही है।

2026-05-04 09:02:17 am

नतीजे हमारे पक्ष में आएंगे: भाजपा सांसद राहुल सिन्हा

Bengal Result live news : भाजपा सांसद राहुल सिन्हा ने कहा, "...नतीजे हमारे पक्ष में आएंगे और पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार का गठन होगा..."

2026-05-04 09:01:13 am

बीजेपी ने बढ़त बनाई

बंगाल में रुझानों के बीच बीजेपी ने बढ़त बनाई है और पार्टी अब 110 सीटों पर आगे चल रही है। Bharatiya Janata Party की इस बढ़त को “मोदी मैजिक” के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं, Mamata Banerjee को झटका लगा है और वह अपनी ही सीट पर पीछे चल रही हैं, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

2026-05-04 08:59:08 am

West Bengal Result 2026: पश्चिम बंगाल में मुकाबला दिलचस्प 

पश्चिम बंगाल में मतगणना के दौरान रुझान तेजी से बदल रहे हैं और हर पांच मिनट में तस्वीर पलटती नजर आ रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, All India Trinamool Congress और Bharatiya Janata Party के बीच कड़ी टक्कर है, जहां दोनों ही 103-103 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

All India Trinamool Congress All India Trinamool Congress Bharatiya Janata Party Bharatiya Janata Party

2026-05-04 08:50:59 am

West Bengal Result 2026: बीजेपी 100 से ज्यादा सीटों पर आगे

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों ने सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है, जहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जोरदार बढ़त बनाते हुए 100 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लिए ये शुरुआती आंकड़े किसी बड़े झटके से कम नहीं हैं, क्योंकि कांटे की टक्कर वाले इस मुकाबले में भगवा दल तेजी से आगे निकलता दिख रहा है। 

2026-05-04 08:45:22 am

West Bengal Result 2026: भवानीपर में टीएमसी को झटका

भवानीपुर सीट पर टीएमसी को शुरुआती रूझान में झटका लगा है। मुकाबला कड़ा होता दिख रहा है। यहां सुवेंदु अधिकारी ने बढ़त बनाई है और ममता बनर्जी पीछे चल रही हैं, जिससे सियासी समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं।

 

2026-05-04 08:34:24 am

झारग्राम में बीजेपी को बढ़त, पिछली बार टीएमसी ने जीती थीं सभी सीटें

West Bengal Result 2026: झारग्राम में इस बार Bharatiya Janata Party को एक सीट पर बढ़त मिलती दिख रही है, जबकि पिछले चुनाव में All India Trinamool Congress ने यहां की चारों सीटों पर जीत दर्ज की थी। यह वही झारग्राम है, जहां प्रधानमंत्री Narendra Modi ने चुनाव प्रचार के दौरान झारमुड़ी खाई थी। वहीं, पूरे पश्चिम बंगाल में बीजेपी और टीएमसी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। कूचबिहार की आठ सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है, जबकि टीएमसी एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है। अब तक राज्य की 120 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं।

2026-05-04 08:27:07 am

West Bengal Result 2026: कांग्रेस का खुला खाता

पश्चिम बंगाल की कुल 293 सीटों में से TMC 51 सीटों और BJP 54 सीटों पर आगे है। कांग्रेस का खाता खुला। मालदा समेत दो सीटों पर चल रही आगे।

2026-05-04 08:21:33 am

West Bengal Result 2026: भवानीपुर में ममता बनर्जी आगे

भवानीपर में शुरुआती रूझान में ममता बनर्जी आगे चल रही है।

 

2026-05-04 08:19:59 am

West Bengal Assembly Election: शुरुआती रूझान में बीजेपी आगे

TMC-27
BJP-30


2026-05-04 08:12:22 am

बीजेपी उम्मीदवार का दावा: डबल इंजन सरकार’ कुछ ही घंटों दूर

Election Commission Bengal Result: कोलकाता उत्तर की काशीपुर-बेलगाछिया सीट से भाजपा उम्मीदवार Ritesh Tiwari ने दावा किया कि बंगाल की जनता ने पार्टी को ज़बरदस्त समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि गंगोत्री से गंगासागर तक Bharatiya Janata Party की सरकार यानी ‘डबल इंजन’ सरकार अब कुछ ही घंटों की दूरी पर है। जनता ने उन्हें (Mamata Banerjee) नकार दिया है।

2026-05-04 08:10:07 am

West Bengal Result live :भाजपा सरकार बंगाल में आ रही है: सुवेंदु अधिकारी 

भवानीपुर: पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और नंदीग्राम एवं भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा की है। भगवान हमारे साथ है। सनातन का हित रखने वाली सरकार बंगाल में आ रही है। यूपी और बिहार में भी ऐसा जंगलराज था जो भाजपा की सरकार आने के बाद खत्म हो गया। परिवर्तन हो रहा है। भाजपा सरकार बंगाल में आ रही है।"

2026-05-04 07:57:36 am

West Bengal Election Result 2026 Live: मतगणना की काउंटडाउन शुरू

राज्य की 293 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना की काउंटडाउन शुरू हो गई है। प्रशासन ने शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

2026-05-04 07:50:11 am

Bengal Election Result: काउंटिंग सेंटर में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था

बीरभूम, पश्चिम बंगाल: SP सूर्य प्रताप यादव ने कहा, "काउंटिंग सेंटर में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है...हमारे सभी अधिकारी भी तैनात हैं। चेकिंग करके ही लोगों को अंदर भेजा जा रहा है...हम आशा करते हैं कि सब ठीक रहेगा..."

2026-05-04 07:45:44 am

West Bengal Assembly Election Results 2026 LIVE: भवानीपुर में मतगणना से पहले हंगामा

पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट पर मतगणना शुरू होने से पहले तनाव का माहौल देखने को मिला। सखावत मेमोरियल स्कूल में बने काउंटिंग सेंटर के बाहर टीएमसी और बीजेपी के काउंटिंग एजेंट आपस में भिड़ गए और दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक तीखी बहस हुई। 

2026-05-04 07:37:10 am

West Bengal Election Result 2026 Live : मतगणना के लिए पुख्ता इंतजाम, तीन-स्तरीय सुरक्षा

पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि सभी जगह तैयारियां पूरी हैं। मतगणना के लिए 3 लेयर की सिक्योरिटी बनाई गई है। मतगणना के दौरान बिजली कट कौन करता है, यह हमारे हाथ में नहीं है, लेकिन यहां पर जनरेटर की भी सुविधा है।

2026-05-04 07:26:54 am

West Bengal Assembly Election: TMC उम्मीदवार गौतम देब मतगणना केंद्र पर पहुंचे

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 | सिलीगुड़ी के मेयर और सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र से TMC उम्मीदवार गौतम देब मतगणना केंद्र पर पहुंचे।

2026-05-04 07:25:51 am

भवानीपुर का महामुकाबला ममता बनाम सुवेंदु

West Bengal election result 2026: बंगाल विधानसभा चुनाव में सबसे हॉट सीट भवानीपुर हैं। यहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी के बीच सीधा मुकाबला है। सुबह से ही मतगणना केंद्रों पर हलचल तेज है। नतीजों की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने मतगणना केंद्रों के बाहर सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं।

2026-05-04 07:15:43 am

Bengal Chuanv Ka Result : हम क्या युद्ध करने आए हैं: शशि पांजा

श्यामपुकुर विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी उम्मीदवार शशि पांजा ने कहा कि हम लोग कागज लाते हैं जिसमें नतीजे लिखते हैं। ये चुनाव का काम है। ये फेंक दिया जा रहा है। हम क्या युद्ध करने आए हैं?... बिना पूछे नीचे फेंक दिया।"

2026-05-04 07:01:45 am

West Bengal Result live : 77 केंद्रों पर होगी मतगणना

बंगाल की 293 सीटों के लिए कुल 77 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि मतगणना की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से होगी। जिसमें पोस्टल बैलेट को प्राथमिकता दी जाएगी।