
बंगाल में वोटों की गिनती हो रही है (Photo-IANS)
Bengal Election Result 2026: पश्चिम बंगाल में वोटों की गिनती की जा रही है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बढ़त मिलती हुई नजर आ रही है। बीजेपी बहुमत के करीब पहुंच गई है। वहीं भवानीपुर से सीएम ममता बनर्जी भी पीछे चल रही है। इसी बीच टीएमसी की तरफ से प्रतिक्रिया भी सामने आई है। TMC नेता शशि पांजा ने दावा किया है कि चुनाव कर्मचारी काउंटिंग एजेंटों को सेंटर में आने में देरी कर रहे हैं।
जोरासांको विधानसभा सीट से BJP उम्मीदवार विजय ओझा ने कहा कि पूरी दुनिया, पूरा भारत और असल में पूरा बंगाल, अपने टेलीविजन स्क्रीन से चिपका हुआ है। सांस रोककर देख रहा है, जहां तक मार्जिन की बात है, तो मैं कोई ज्योतिषी तो हूं नहीं। लेकिन, एक बात तो पक्की है, हमें जनता का आशीर्वाद मिला है।
उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह से लोगों ने डेमोक्रेसी को बनाए रखा, यह पक्का किया कि 29 तारीख को बंगाल में चुनाव शांति से हों और यहां बिना किसी खून-खराबे के वोटिंग हुई, और जिस तरह से लोग बाद में बाहर निकले और वोट डाले, वह अपने आप में सबसे बड़ी बात है।
नोआपारा से CPIM प्रत्याशी गार्गी चटर्जी ने कहा कि वोट काउंटिंग ठीक से होनी चाहिए, हमें उम्मीद है कि हम जीतेंगे। नोआपारा असेंबली की VVPAT पर्चियों के बारे में जो वोट काउंटिंग से एक दिन पहले मध्यमग्राम असेंबली में फेंकी हुई मिली थीं पर उन्होंने कहा कल जो भी VVPAT मिलीं, वे मेरी थीं, मैंने दोबारा वोटिंग की मांग की है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि आजादी के बाद से किसी बंगाली ने ऐसे चुनाव नहीं देखे। इसलिए, आज हम आखिरी पल पर पहुंच गए हैं। बंगाल को इस चुनावी कल्चर से आजाद होना होगा। अगर बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग पिछले चुनावी पैटर्न से आज़ाद हो गए हैं, तो हम क्यों नहीं?
उन्होंने कहा कि पूरा भारत 'मोदीमय' हो रहा है। प्रधानमंत्री ने भारतीय राजनीति की परिभाषा बदल दी है। आज का धर्म लोकतंत्र है, और आज की राजनीति विकास है। हम इसी मंत्र के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
Updated on:
04 May 2026 09:58 am
Published on:
04 May 2026 09:57 am
