
Satta Bazar prediction for Assembly Election Results
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) के बाद वोटों की गिनती शुरू हो गई है और रुझान आने शुरू हो गए हैं। कुछ घटों बाद साफ हो जाएगा कि कहाँ किसकी सरकार बनेगी। असम में बीजेपी को बहुमत दिखाया जा रहा है, तो वहीं केरल में कांग्रेस गठबंधन को बहुमत दिखा रहा है। पुडुचेरी में बीजेपी गठबंधन को बहुमत दिखाया जा रहा है। वहीँ बंगाल और तमिलनाडु में दिलचस्प मुकाबला चल रहा है। बंगाल में बीजेपी और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। हालांकि बीजेपी को बढ़त मिली हुई है। वहीं तमिलनाडु में टीवीके ने चौंकाते हुए डीएमके और एआईएडीएमके को पछाड़ दिया है। इसी बीच अब सट्टा बाजार ने पासा पलट दिया है।
बंगाल, असम और पुडुचेरी के शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बहुमत मिलने से सट्टा बाजार में अब बीजेपी को जीत का प्रबल दावेदार बताया जा रहा है और तीनों जगह कमल खिलने की मज़बूत संभावना जताई जा रही है। केरल में कांग्रेस गठबंधन को बहुमत मिलने से सरकार में वापसी की मज़बूत संभावना जताई जा रही है। वहीं तमिलनाडु के रुझानों में विजय की टीवीके पार्टी अभी तक सबसे बड़ी पार्टी दिखाई दे रही है और ऐसे में सट्टा बाजार में डीएमके को पछाड़कर अब टीवीके जीत की प्रबल दावेदार बताई जा रही है।
अमेरिकी प्रेडिक्शन मार्केट प्लेटफॉर्म Polymarket में भारत के पांच राज्यों में चुनावी परिणामों पर करीब 247 करोड़ दांव पर लगे हैं। इनमें तमिलनाडु के परिणाम पर पर करीब 190 करोड़ दांव पर लगे हैं। बंगाल के परिणाम पर करीब 49 करोड़, केरल के परिणाम पर करीब 4 करोड़, असम के परिणाम पर करीब 2 करोड़ और पुडुचेरी के परिणाम पर करीब 20 लाख दांव पर लगे हैं। चुनावी परिणाम सामने आने पर ये धनराशि उन लोगों को मिलेगी, जिनका अनुमान सही निकलेगा। गौरतलब है कि भारत में कानूनन प्रेडिक्शन मार्केट में पैसे लगाने की अनुमति नहीं है, लेकिन Polymarket के विकेंद्रीकृत और क्रिप्टोकरेंसी आधारित प्लेटफॉर्म होने के कारण भारतीय यूजर्स VPN और क्रिप्टो का इस्तेमाल कर इसमें सट्टा लगा रहे हैं।
Updated on:
04 May 2026 10:08 am
Published on:
04 May 2026 10:01 am
