25 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए भाजपा की तीसरी लिस्ट जारी, आरजी कर रेप पीड़िता की मां को मिला टिकट

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के लिए BJP ने तीसरी उम्मीदवार सूची जारी की है, जिसमें आरजी कर रेप केस की पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को टिकट दिया गया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Rahul Yadav

Mar 25, 2026

West Bengal Election 2026

West Bengal Election 2026 (Image: IANS)

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में आरजी कर मेडिकल कॉलेज रेप और हत्या मामले की पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को उत्तर 24 परगना की पानीहाटी सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी के इस फैसले को राजनीतिक तौर पर अहम माना जा रहा है।

रेप पीड़िता की मां को पानीहाटी से टिकट

भाजपा ने अपनी तीसरी सूची में रत्ना देबनाथ को पानीहाटी विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है। इससे पहले उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा था कि वह चुनाव लड़कर तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ राजनीतिक लड़ाई लड़ना चाहती हैं। पार्टी ने अब उनके नाम पर आधिकारिक मुहर लगा दी है।

तीसरी सूची में इन उम्मीदवारों को मिला मौका

भाजपा की जारी सूची के अनुसार, कूचबिहार दक्षिण से रथीन्र नाथ बोस, रासगंज से दिनेश सरकार, इस्लामपुर से चित्रजीत रॉय, हेमताबाद से हरिपद, इंग्लिश बाजार से अमलन भादुरी और शांतिपुर से स्वपन दास को उम्मीदवार बनाया गया है।

इसके अलावा हावड़ा मध्य से बिप्लब मंडल, उत्तरपाड़ा से दीपांजन चक्रवर्ती, सिंगूर से अरुण कुमार दास, चंदननगर से दीपांजन कुमार गुहा, चुंचुड़ा से सुबीर नाग, हरिपाल से मधुमिता घोष और तमलुक से हरे कृष्णा बेरा को भी टिकट दिया गया है।

वहीं मेदिनीपुर से शंकर गुच्छैत, कटवा से कृष्णा घोष, सैंथिया से कृष्णा कांत साहा, नलहाटी से अनिल संह और पूर्वस्थली दक्षिण से प्राणकृष्ण तपदार को भी उम्मीदवार घोषित किया गया है।

2024 की घटना से उठा था देशभर में आक्रोश

गौरतलब है कि अगस्त 2024 में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 31 वर्षीय डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या के मामले ने पूरे देश को झकझोर दिया था। इस घटना के विरोध में डॉक्टरों और समाज के लोगों ने लंबे समय तक प्रदर्शन किए थे।

पहले भी जारी हो चुकी हैं दो सूचियां

भाजपा इससे पहले दो उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। दूसरी सूची में 111 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे, जिनमें रूपा गांगुली और निसिथ प्रमाणिक जैसे बड़े चेहरे भी थे। इससे पहले पहली सूची में 144 उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी।

दो चरणों में होगा मतदान

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को आयोजित होंगे, जबकि 4 मई को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।