18 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पश्चिम बंगाल के न्यू टाउन में बम धमाका, घटना CCTV में कैद, दो संदिंग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया

West Bengal के न्यू टाउन के राजारहाट में किराए के कमरे में देशी बम धमाका होने से हड़कंप मच गया। हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ।
2 min read
Google source verification
west bengal blast

धमाके की तस्वीर - (Photo- X/@Plchakraborty)

Crude Bomb Explosion: पश्चिम बंगाल के न्यू टाउन के राजारहाट इलाके में एक किराए के कमरे में हुए देशी बम धमाके से हड़कंप मच गया। इस धमाके में एक व्यक्ति घायल हो गया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बम बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामग्री बरामद कर ली। वहीं, पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

जांच में मिले दो जिंदा देशी बम

जिस जगह विस्फोट हुआ, वहां से सीआईडी को दो जिंदा देशी बम मिले हैं। सीआईडी के बम स्क्वॉड ने इन बमों को बरामद कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना राजारहाट के नारायणपुर इलाके की है। सुपारी के बागान के भीतर बने इस कमरे को कामारहाटी के एक व्यक्ति ने किराए पर लिया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दो लोग एक बैग लेकर कमरे में गए थे। उनके जाने के कुछ देर बाद ही धमाका हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के कमरों को भी नुकसान पहुंचा। वहीं, आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

कमरे के अंदर मौजूद एक व्यक्ति घायल

धमाके के समय कमरे में एक व्यक्ति मौजूद था, जिसके चलते वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने धमाके की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नारायणपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

बम बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री मिली

जांच के दौरान पुलिस को बम बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री मिली है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम को मौके पर जांच के लिए बुलाया गया है। आशंका है कि विस्फोटक सामग्री तैयार करने या छिपाने के लिए इस कमरे का इस्तेमाल किया जा रहा था।

इस मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। वहीं, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उन लोगों की पहचान की जा रही है, जिन्होंने कथित तौर पर बैग को कमरे में रखा था। पुलिस इस घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल में जुटी हुई है, ताकि समय रहते किसी बड़ी घटना को टाला जा सके।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग