राष्ट्रीय

Repulic Day 2022: जानिए क्या है इस बार गणतंत्र दिवस की थीम

26 जनवरी को पूरा देश अपना 73वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। हर वर्ष इस मौके पर राजधानी दिल्ली में परेड का आयोजन किया जाता है। इस परेड में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की ओर से निर्धारित थीम पर आधारित झांकियां प्रस्तुत की जाती हैं। इस झांकियों के चयन की जिम्मेदारी रक्षा मंत्रालय की होती है।

2 min read
Jan 24, 2022
What is the theme of republic day 2022

देशभर में 26 जनवरी को गणतंद्र दिवस मनाया जाएगा। 1950 को लागू हुए भारतीय संविधान के उपलक्ष्य में भारत इस वर्ष अपना 73वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। गणतंत्र दिवस परेड देश के सबसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक कार्यक्रमों में से एक है। गणतंत्र दिवस परेड के लिए, विभिन्न राज्य और केंद्र शासित प्रदेश रक्षा मंत्रालय को अपनी झांकी प्रस्तुत करते हैं, जिसे बाद में परेड के लिए चुना जाता है। गणतंत्र दिवस परेड आयोजित करने की जिम्मेदारी भारत के रक्षा मंत्रालय की होती है। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाता है, जहां वे चुने गए विषय के लिए अपने विचार प्रस्तुत करते हैं। गणतंत्र दिवस 2022 की थीम 'इंडिया@75' है। ये थीम आजादी के अमृत महोत्सव को ध्यान में रखते हुए तय की गई है।

देश आजादी के 75वें वर्ष में है। यही वजह है कि इस बार गणतंत्र दिवस की थीम India@75 रखी गई है। दरअसल हर वर्ष सितंबर के आसपास रक्षा मंत्रालय राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों को जनवरी में गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने के लिए आवेदन करने के लिए आमंत्रित करता है।

यह भी पढ़ें - बिना टीकाकरण और 15 साल से छोटे बच्चों को परेड में नहीं मिलेगी इजाजत

गणतंत्र दिवस परेड 2022 के लिए प्रस्तावों की शॉर्टलिस्टिंग 27 सितंबर, 2021 को शुरू हुई थी। इसके संबंध में नीति आयोग, चुनाव आयोग, केंद्रीय मंत्रालयों को 16 सितंबर को एक पत्र भेजा गया था। गणतंत्र दिवस 2022 परेड की झांकी के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अपने क्षेत्रों की खासियत का प्रदर्शन करना होता है। इस बार गणतंत्र दिवस 2022 का विषय भारत @ 75 है। ऐसे में परेड के दौरान प्रस्तुत की जाने वाली झांकियों में राज्यों की उपलब्धियां, स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े किस्से, भारत की स्वतंत्रता की प्रेरक कहानियां आदि शामिल हो सकते हैं।

झांकी का प्रस्ताव तैयार करने के लिए शासन द्वारा दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा अपनी झांकी के लिए की गई पहल में युवा योग्य डिजाइनरों, छवियों और सामग्री के उज्ज्वल प्रदर्शन के लिए इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले वॉल शामिल होनी चाहिए।

गणतंत्र दिवस परेड 2022 की झांकी के लिए एलईडी लाइटिंग, 3 डी प्रिंटिंग का एक अभिनव उपयोग भी होना चाहिए, मेक्ट्रोनिक्स या रोबोट का उपयोग करके चलने वाले तत्वों का उपयोग कुछ तत्वों को प्रदर्शित करने के लिए भी किया जा सकता है।

36 प्रस्ताव किए गए खारिज

रक्षा मंत्रालय के पास राज्यों और केंद्रीय मंत्रालयों से 56 प्रस्ताव आए थे, जिनमें से केवल 21 का चयन किया गया है, जबकि 36 प्रस्तावों को खारिज कर दिया गया है। इसके साथ ही इस वर्ष दिल्ली, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की झाकियां परेड में दिखाई नहीं देंगी। इस वर्ष गणतंत्र दिवस की झांकियों की थीम भारत की आजादी के 75 वर्ष (India @75) के तहत पांच विषयों पर झांकियों का प्रस्ताव मांगा गया था।

यह भी पढ़ें - Republic Day: पुलिस अलर्ट, शुरू हुई वाहनों-यात्रियों की चैकिंग

पांच विषयों पर मंगाया गया था प्रस्ताव


इस वर्ष गणतंत्र दिवस की झांकियों की थीम भारत की आजादी के 75 वर्ष (India @75) के तहत पांच विषयों पर झांकियों का प्रस्ताव मांगा गया था। पहला था- आजादी के 75 वर्ष- स्वतंत्रता आंदोलन (India Freedom Struggle @75), दूसरा- आजादी के 75 वर्ष- विभिन्न विचार (Ideas @75), तीसरा- आजादी के 75 वर्षों में हासिल उपलब्धियां (Achievements @75), चौथा- आजादी के 75 वर्ष के कार्य (Actions @75) और पांचवा- आजादी के 75 वर्ष के संकल्प (Resolution @75) था।

Published on:
24 Jan 2022 03:27 pm
Also Read
View All

अगली खबर