2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Republic Day: पुलिस अलर्ट, शुरू हुई वाहनों-यात्रियों की चैकिंग

Republic Day दो-तीन तक शहर में आने वाले मुख्य मार्गों-नाकों पर विशेष गश्त भी रहेगी। होटल-गेस्ट हाउस, धर्मशाला की भी जांच की जाएगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 24 Jan 2022, 8:15 AM IST

police alert in Ajmer

police alert in Ajmer

अजमेर. गणतंत्र दिवस समारोह (Republic Day) को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस ने पटेल मैदान की सुरक्षा के अलावा जिले में होटल, सराय और अन्य स्थानों पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। आगामी दो-तीन तक शहर में आने वाले मुख्य मार्गों-नाकों पर विशेष गश्त भी रहेगी। होटल-गेस्ट हाउस, धर्मशाला की भी जांच की जाएगी।

26 जनवरी को पटेल स्टेडियम में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस (Republic Day) समारोह मनाया जाएगा। इसको लेकर पुलिस कड़े सुरक्षा इंतजाम करने में जुटी है। पुलिस स्टेडियम को सुरक्षा घेरे में ले चुकी है। । यहां अतिरिक्त पुलिसकर्मी और हथियाबंद जवान तैनात किए गए हैं। समारोह के लिए होने वाली परेड, ड्रिल, व्यायाम और अन्य कार्यक्रमों की प्रेक्टिस के दौरान नजर रखी जा रही है। जिले में ब्यावर, किशनगढ़, केकड़ी, नसीराबाद और अन्य स्थानों पर भी अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया गया है।

जारी रहेगा तलाशी अभियान
पुलिस सोमवार से अजमेर शहर और जिले के होटल, सराय, गेस्ट हाउस में विशेष तलाशी अभियान चलाएगी। अभियान गणतंत्र दिवस (Republic Day) और उसके बाद तक जारी रहेगा। संचालकों को बगैर परिचय पत्र और वांछित दस्तावेजों के किसी को नहीं ठहराने की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा शहर में आने वाले मुख्य मार्गों पर विशेष गश्त प्रारंभ की गई है।

स्टेशन पर चैकिंग
उधर जीआरपी और आरपीएफ ने भी रेलवे स्टेशन पक जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। लगेज स्कैनर, प्लेटफार्म, यात्री प्रतीक्षालय, कैंटीन सहित अन्य जगह तलाशी ली जा रही है। ट्रेन और प्लेटफार्म पर बैठे मुसाफिरों का सामान भी चेक किया जा रहा है। श्वान दल से ट्रेनों की जांच भी आगामी दो-तीन दिन जारी रहेगी। यात्रियों को अज्ञात वस्तु की तत्काल सूचना देने का आग्रह किया जा रहा है।