26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कौन है वो बिजनेसमैन, जिससे मिलने के लिए जेल में बेकरार है सोनम रघुवंशी? जानें इस पर राजा की मां क्या बोली

indore murder case: राजा रघुवंशी की मां ने सोनम के परिवार भी शक जताया है। उन्होंने सोनम के परिवार और भाई गोविंद पर दोहरी बात करने का आरोप लगाया है। राजा रघुवंशी की मां ने कहा कि वह पहले और बात करते थे अब अलग बात करते है। 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 23 Jul 2025, 7:02 PM IST

शिलांग जेल में बंद है सोनम रघुवंशी (Photo-X @KraantiKumar)

Raja Raghuavasnhi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी शिलांग जेल में पिछले एक महीने से बंद है। अब इस मामले में नया ट्वीस्ट आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जेल में बंद सोनम रघुवंशी एक बिजनेसमैन से मिलना चाहती है जो कि गुजरात का है। सोनम उसे अपना बिजनेस पार्टनर भी बता रही है। वहीं इसको लेकर सोनम ने जेल प्रशासन को औपचारिक आवेदन भी सौंप दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह व्यापारी सोनम रघुवंशी का पुराना साथी हो सकता है, इसके अलावा वह हत्याकांड से जुड़े अहम राज भी जानता हो।

क्या बोली राजा की मांग

सोनम रघुवंशी द्वारा गुजरात के व्यापारी से मिलने की इच्छा जाहिर करने पर राजा रघुवंशी की मां की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। राजा की मां ने इस बात पर भी हैरानी जताई कि सोनम परिवार से बाहर किसी व्यक्ति से क्यों मिलना चाहती है। 

क्या सोनम का तीसरा बॉयफ्रेंड है

मीडिया द्वारा राजा की मां से यह पूछे जाने पर कि वह सोनम का तीसरा बॉयफ्रेंड तो नहीं इस पर राजा की मां ने कहा कि हो सकता है। हालांकि अभी तक यह क्लियर नहीं है। वह अपने बिजनेस पार्टनर से क्यों मिलना चाहती है। 

सोनम के परिवार भी जताया शक

राजा रघुवंशी की मां ने सोनम के परिवार भी शक जताया है। उन्होंने सोनम के परिवार और भाई गोविंद पर दोहरी बात करने का आरोप लगाया है। राजा रघुवंशी की मां ने कहा कि वह पहले और बात करते थे अब अलग बात करते है। 

क्या है पूरा मामला

बता दें कि राजा रघुवंशी ने 11 मई को सोनम रघुवंशी से शादी की थी। शादी के महज नौ दिन बाद 20 मई को दोनों हनीमून के लिए मेघालय के शिलांग गए। लेकिन 23 मई को दोनों अचानक लापता हो गए। 2 जून को राजा का शव पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा इलाके में एक गहरी खाई से बरामद हुआ। पुलिस जांच में पता चला कि सोनम ने अपने कथित प्रेमी राज कुशवाहा और तीन अन्य शूटरों के साथ मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची थी। सोनम को 7 जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक ढाबे से गिरफ्तार किया गया।

एक महीने से जेल में बंद है सोनम

शिलांग जेल में पिछले एक महीने से सोनम बंद है। सोनम ने अपने आप को जेल के माहौल में खुद को ढाल लिया है। वह जेल मैनुअल का पालन करती है, सुबह समय पर उठती है और अन्य महिला कैदियों के साथ सामान्य व्यवहार करती है। हालांकि, वह अपनी निजी जिंदगी या हत्याकांड के बारे में कोई बात नहीं करती। 

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग