5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कौन थीं गिरिजा टिक्कू, जिसका स्मृति ईरानी ने सदन में किया जिक्र

Who was Girija Tickoo: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करने के दौरान कहा कि बीजेपी की वजह से मणिपुर में भारत माता की हत्या हुई। राहुल के इस आरोप पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जमकर पलटवार किया। ईरान ने जिरिजा टिक्कू का नाम लेकर कश्मीर में पंडितों के साथ हुए अत्याचार का जिक्र किया।

2 min read
Google source verification
गिरिजा टिक्कू की कहानी

गिरिजा टिक्कू की कहानी

Who was Girija Tickoo: लोकसभा में चल रहे अविश्वास प्रस्ताव के बहस के दूसरे दिन बुधवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर करारा हमला किया। राहुल गांधी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी की वजह से मणिपुर में भारत माता की हत्या हुई। राहुल के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जमकर पलटवार किया. साथ ही उन्होंने राहुल के आरोपों का खंडन किया। उन्होंने भारत माता की हत्या की बात पर कांग्रेसियों के मेज थपथपाने पर राहुल को घेर लिया। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस का इतिहास खून से सना हुआ है।

कहानी सुन कांप उठेगा कलेजा

11 जून, 1990 के दिन गिरिजा कुमारी टिक्कू सैलरी लेने के लिए स्कूल गईं थीं। इसके बाद वह उसी दिन उसी गांव में जहां स्कूल था अपनी एक सहकर्मी के घर मिलने गईं। इस दौरान उन पर आतंकियों की नजर पड़ गई। इसके बाद उसका घर से अपहरण कर लिया जाता है। गांव वालों को इसका पता चल गया था लेकिन डर के मारे कोई सामने नहीं आया। इसके बाद गिरिजा कुमारी के साथ क्या हुआ यह सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। आतंकियों ने अपहरण करने के बाद उसके साथ सामूहिक बलात्कार भी किया। इतना ही नहीं दरिंदों ने जिंदा आरा मशीन के बीच में रखकर गिरिजा को काट दिया था।

1990 में कश्मीरी पंडितों का हुआ था कत्लेआम

साल 1990 में कश्मीरी पंडितों का कत्लेआम हुआ था। उन्हें उन्ही के जन्मभूमि से पलायन करने के लिए मजबूर किया गया था। अब तक 5 लाख से भी अधिक पंडितों को उन्ही के घर से निकला जा चूका है। कई लोगों की हत्या की गई है और कई महिलाओं का रैप किया गया है। इस घटना को मीडिया के सामने नहीं आने दिया गया। इस नरसंहार में केवल हिंदु ही नहीं सिख समुदाय के लोग भी मारे गए।

यह भी पढ़ें- राहुल के बयान पर स्मृति का पलटवार, कहा- मणिपुर न खंडित था, न होगा, भारत माता की हत्या की बात पर कांग्रेसियों ने बजाई ताली