
Why People Wear White Clothes On Holi Festival Know Interesting Facts
Holi 2022: भारत में वैसे तो कई त्योहार मनाए जाते हैं, लेकिन होली के त्याहोर का अपना ही मजा है। दुनियाभर में इस तरह का त्योहार किसी देश में नहीं मनाया जाता है। भारत में रंगों के त्योहार होली (Holi) को काफी धूम-धाम से मनाया जाता है। बच्चा हो बड़ा हो या बूढ़ा हर कोई होली के त्योहार पर रंगों से सराबोर नजर आता है। होली को सेलिब्रेट करने के लिए लोग खास तौर पर सफेद कपड़े पहनते हैं। फिल्मी सितारों से लेकर, नेताओं तक सफेद कपड़ों के साथ होली को बखूबी सेलिब्रेट करते हुए आपने देखा होगा। लेकिन क्या कभी आपने ये सोचा है कि आखिर रंगों के त्योहार होली पर सफेद कपड़े पहनने के पीछे वजह क्या हो सकती है? आइए जानते हैं इससे जुड़े रोचक तथ्य।
वैसे तो होली का त्योहार भी अन्य त्योहारों की तरह खुशियां लेकर आता है। इस दिन रुठों को मनाने का सबसे अच्छा मौका होता है। गमों को भुलाकार आगे बढ़ने का मौका होता है। लेकिन इसका महत्व इसलिए काफी बढ़ जाता है क्योंकि इस पर्व पर गिले-शिकवे भूलाकर लोग एक दूसरे के गले लग जाते हैं।
यह भी पढ़ें - Holi 2022: देशभर में होली का उल्लास, पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह सहित दिग्गजों ने दीं शुभकामनाएं
वहीं रंगों के इस त्यौहार पर सफेद कपड़ों (White Clothes) का भी अपना महत्व है। होली पर्व पर सफेद कपड़े पहनने के कई ऐसे कारण हैं जिनका ज्योतिष शास्त्र से सीधा संबंध है।
इसलिए पहने जाते हैं सफेद वस्त्र
ज्योतिष अमर डिब्बे वाला के मुताबिक होली पर्व पर सफेद कपड़े पहनने का विशेष महत्व है। वे कहते हैं कि धवल वस्त्र शांति का प्रतीक है और सफेद रंग पर हर रंग चढ़ जाता है, इसलिए होली पर्व पर श्वेत वस्त्र विशेष रूप से पहने जाते हैं।
सफेद वस्त्र को शांति के साथ-साथ सुख और समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। यही वजह है कि लोग होली के त्योहार पर सफेद वस्त्रों के साथ होली सेलिब्रेट कर शांति, सुख और समृद्धि का संदेश भी देते हैं।
पॉजिटिविटी फैलाने वाला कलर
सफेद रंग को पहनने के पीछे एक और महत्व है। दरअसल व्हाइट सकारात्मकता यानी पॉजिटिविटी फैलाने वाला रंग माना जाता है। इसलिए लोग होली पर सफेद रंग के कपड़े पहनना पसंद करते हैं।
पानी की तरह सफेद में जो रंग मिलाओ वो वैसा हो जाता है
सफेद रंग भी पानी की तरह होता है, जिसमें जो रंग मिलाओ वो वैसा ही हो जाता है। लिहाजा लोग सफेद कपड़ों के साथ होली खेलते हैं ताकि जो जैसा रंग चढ़ाए वो वैसे हो जाएं।
एक ऐसी भी मान्यता है कि होलिका दहन के दिन सफेद कपड़े पहनने से घर में सुख-शांति आती है।
साइंटिफिक कारण भी
होली पर सफेद कपड़े पहनने का एक वैज्ञानिक कारण भी है। दरअसल होली से पहले ही गर्मी शुरू हो जाती है। सफेद रंग गर्मी में आरामदायक होता है। ऐसे में गर्मी की वजह से सफेद रंग के कपड़े शीतलता का एहसास कराते हैं।
यह भी पढ़ें - होली पर दामाद को माला पहनाकर गधे पर घुमाया जाता है पूरा गांव, वजह जान आप भी हो जाएंगे हैरान
Published on:
18 Mar 2022 11:58 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
