11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानिए, ISRO की महिला वैज्ञानिक ‘निगार शाजी’ के बारे में, जिन्होंने लॉन्च किया Aditya L1

Aditya L1 Project Director Nigar Shaji: सौर मिशन आदित्य एल-1 की सफल लॉन्चिंग हो चुकी है। इस मिशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है इसरो की महिला विज्ञानिक निगार शाजी ने, आइये जानते हैं इनके बारे में...

2 min read
Google source verification
Nigar Shaji

Nigar Shaji

Aditya L1 Project Director Nigar Shaji: भारत के अंतरिक्ष मिशन में तमिलनाडु की भूमिका अहम होती जा रही है। चंद्रयान 3 की सफलता में भी तमिलनाडु के बेटे-बेटियों का मुख्य योगदान था। अब आदित्य एल1 मिशन में भी यहां की एक बेटी देश का नाम रोशन कर रही है। चंद्रयान 3 मिशन में 54 महिलाओं ने का अहम रोल था। जिसे पीएम मोदी ने महिला शक्ति का एक जीवंत उदाहरण बताया था। आज इसरो ने सौर मिशन आदित्य एल 1 लॉन्च किया। इस मिशन में प्रोजेक्ट डायरेक्टर की भूमिका निभा रहीं हैं। 59 वर्षीय निगार शाजी जो तमिलनाडु के तेनकासी जिले से ताल्लुक रखतीं हैं। बता दें कि चंद्रयान 3 के परियोजना निदेशक पी वीरमुथुवेल भी तमिलनाडु की ही हैं।


जानिए आदित्य एल1 की प्रोजेक्ट निगार शाजी के बारे में

जब इस सौर मिशन की प्रोजेक्ट डायरेक्टर निगार शाजी के बारे में पत्रकार उनके भाई शेख सलीम से बातचीत करने पहुंचे तो उन्होंने कहा कि "निगार शाजी ने शेंगोट्टई सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। उसके बाद तिरुनेलवेली सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज से इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि प्राप्त की और 1987 में इसरो में शामिल हो गईं। वह बेंगलुरु में रहती हैं और जब भी पारिवारिक समारोह होते हैं तो शेंगोट्टई जाती हैं। शाजी के पति, एक इंजीनियर, एक खाड़ी देश में काम कर रहे हैं, और उनका बेटा भी है नीदरलैंड में एक वैज्ञानिक के रूप में काम कर रहे हैं। उनकी बेटी और हमारी मां बेंगलुरु में शाजी के साथ रह रही हैं। हमने 30 साल पहले अपने पिता को खो दिया था।"