
23 अप्रैल, 1858 को अंग्रेजों के खिलाफ बाबू वीर कुंवर सिंह की मिली जीत की स्मृति में आज भोजपुर के जगदीशपुर के दुलौर मैदान में विजयोत्सव समारोह का आयोजन होगा। इस साल यह आयोजन बड़े पैमाने पर हो रहा है, जिसमें शिरकत करने गृहमंत्री अमित शाह आ रहे हैं। खास बात यह भी है कि समारोह में 75 हजार राष्ट्रध्वज फहरा कर किसी एक आयोजन में एक जगह राष्ट्रध्वज फहराने का विश्व रिकार्ड भी बनाया जाएगा। अभी तक ऐसा रिकार्ड पाकिस्तान के नाम है।
गृह मंत्री अमित शाह का यह बिहार दौरा एक दिन का है। वह आज सुबह 10:30 बजे पटना पहुंचेंगे, जहां से वो सीधे आरा के जगदीशपुर के लिए निकल जाएंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ‘‘अमृत महोत्सव’’ के तहत भोजपुर जिले के जगदीशपुर में 1857 के वीर कुंवर सिंह के विद्रोह की स्मृति में आयोजित एक समारोह में शामिल होंगे। उनकी मौजूदगी में आयोजित होने वाले समारोह में 75,000 से अधिक लोग एक साथ तिरंगा लहराएंगे। ये अपने आप विश्व रिकॉर्ड होगा।
जगदीशपुर के दुलौर मैदान में 1857 युद्ध के महानायाक बाबू कुंवर सिंह का शौर्य 165 साल बाद शनिवार को फिर एक बार बिहारवासी महसूस करेंगे। आयोजन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह आयोजन ऐतिहासिक होने जा रहा है। डॉ. जायसवाल ने कहा कि वीरभूमि जगदीशपुर में आयोजित हो रहे बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव में बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे और उस धरती को नमन करेंगे।
यह भी पढ़ें: बेटी के लिए सजा था मंडप, गांव वालों ने करा दी पिता की तीसरी शादी
तो वहीं बताया जा रहा है कि अमित शाह कुंवर सिंह विजयोत्सव में शामिल होने के बाद सासाराम के नारायण मेडिकल कालेज एवं अस्पताल के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद गया होते हुए वे दिल्ली लौट जाएंगे। भोजपुर के जगदीशपुर किला से कुछ दूर दुलौर गांव स्थित समारोह स्थल पर एक साथ 75 हजार राष्ट्रध्वज फहरा विश्व कीर्तिमान बनाने की तैयारी की गई है।
यह भी पढ़ें: Bihar News Live Updates: आज वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव, अमित शाह की मौजूदगी में भोजपुर की धरती पर रचा जाएगा इतिहास
Published on:
23 Apr 2022, 9:55 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.