29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटी के लिए सजा था मंडप, गांव वालों ने करा दी पिता की तीसरी शादी

बेटी की शादी की सभी तैयारियां भी पूरी हो चुकी थी लेकिन इसी बीच कुछ ऐसा हुआ कि हर कोई आवाक रह गया। बेटी की शादी से ठीक एक दिन पहले पिता का इश्क जग जाहिर हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 22 Apr 2022, 6:10 PM IST

बेटी के लिए सजा था मंडप, गांव वालों ने करा दी पिता की तीसरी शादी

बेटी के लिए सजा था मंडप, गांव वालों ने करा दी पिता की तीसरी शादी

झारखंड में गढ़वा जिले के डंडई थाना क्षेत्र में 56 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी बेटी की शादी के एक दिन पहले खुद तीसरी शादी रचानी पड़ी। बेटी की बारात आने वाली थी और इसके ठीक एक दिन पहले पिता के इश्क का किस्सा सामने आ गया। मामला जब गांव के लोगों तक पहुंचा, समाज के लोगों के दबाव के कारण जो मंडप बेटी की शादी के लिए तैयार किया गया था उसमें पिता की शादी करवाई गई। वहीं पिता की तीसरी शादी के दूसरे दिन बेटी की शादी भी पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ संपन्न हो गयी।

वाकया गढ़वा जिले के डंडई थाना क्षेत्र का है। यहां के लवाही कला गांव के रहनेवाला 56 वर्षीय शिव प्रसाद वैद्य गांव की ही एक लड़की को ट्यूशन पढ़ाया करता था और इस दौरान लड़की के साथ उसके प्रेम संबंध हो गए। इसी बीच लड़की अचानक घर से लापता हो गई। लड़की के पिता ने थाने में केस दर्ज करते हुए शिव प्रसाद को आरोपी बनाया था। लेकिन तब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।

तीन साल से लड़की लापता थी लेकिन बीते सोमवार को लड़की के घर वालों को जानकारी मिली कि शिव प्रसाद ने उनकी लड़की को छत्तीसगढ़ के एक गांव में रखा है। परिवार के लोगों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। जब पुलिस ने शिव प्रसाद से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच कबूल कर लिया।

बता दें कि इस शख्स की पहले ही दो शादियां हो चुकी हैं और उसकी चार संतानें भी हैं। तो वहीं शिव प्रसाद तीन साल पहले जिस नाबालिग लड़की को भगा कर अपने साथ छत्तीसगढ़ ले गया था, वह अब बालिग हो चुकी है और उसका एक बच्चा भी हो चुका है। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के दबाव के कारण शिव प्रसाद वैद्य को बालिग हो चुकी उस लड़की के साथ मजबूरन शादी करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें: कर्नाटक में हिजाब पहनकर एग्जाम देने गई छात्राओं को कॉलेज में नहीं मिली एंट्री

बताया गया है कि शिव प्रसाद की पहली शादी के बाद उसकी पत्नी का निधन हो गया। उसके बाद उसने दूसरी शादी, जिससे उसके चार बच्चे हैं। तीसरी पत्नी से भी उसका एक बच्चा हो चुका है, जिसे वह अब तक छिपाये हुए थे। शिव प्रसाद की अपनी बेटी की शादी के पहले की गयी यह तीसरी शादी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: भारत के स्वागत से गदगद ब्रिटिश PM बोरिस जॉनसन, बोले - 'ऐसा लगा जैसे मैं सचिन तेंदुलकर और अमिताभ बच्चन हूं'

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग