
भारत के स्वागत से गदगद ब्रिटिश PM बोरिस जॉनसन, बोले - 'ऐसा लगा जैसे मैं सचिन तेंदुलकर और अमिताभ बच्चन हूं'
ब्रिटेन के प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन ने भारत की दो दिवसीय यात्रा पर, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को अपने भव्य स्वागत के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने यहां तक कह दिया कि उन्हें ऐसा भव्य स्वागत देखकर महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन जैसा फील हुआ। जॉनसन ने पीएम मोदी को अपने 'खास दोस्त' के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि मैं पीएम नरेंद्र मौदी और भारत के लोगों को भव्य स्वागत के लिए धन्यवाज देता हूं।
जॉनसन ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय बातचीत के पत्रकारों को अपनी भारत यात्रा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। दरअसल भारत दौरे पर आए ब्रिटिश पीएम ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रक्षा, व्यापार और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में आपसी सहयोग को और विस्तार देने के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं और अहमदाबाद पहुंचने पर उनके गर्मजोशी भरे स्वागत पर खुशी जताई।
बोरिस जॉनसन ने मीडिया से कहा, "माय फ्रेंड नरेंद्र, माय खास दोस्त! गुजरात में और अब दिल्ली में मेरी खास और शानदार अगवानी हुई। मुझे सचिन तेंदुलकर जैसी फील आयी साथ ही मुझे ऐसा भी लगा जैसे मेरा चेहरा अभिताभ बच्चन की तरह खिला हुआ है।" उन्होंने आगे कहा, "गुजरात के लोगों ने हमारे लिए शानदार स्वागत किया। यह बिल्कुल असाधारण था। मैंने ऐसा आनंदमय स्वागत कभी नहीं देखा। मुझे दुनिया में कहीं और ऐसा स्वागत नहीं मिलता।"
यह भी पढ़ें: चारा घोटाले के डोरंडा मामले में राजद प्रमुख लालू यादव को मिली जमानत
बता दें कि बोरिस जॉनसन के भारत आने पर उनके रास्ते के चारो ओर भारत-ब्रिटेन की दोस्ती के प्रतीकों के कई होर्डिंग्स लगाए थे। गुजरातियों ने हाथ में तिरंगा और 'वेलकम टू इंडिया' की होर्डिंग लेकर जॉनसन स्वागत किया। तो वहीं ब्रिटिश प्रधानमंत्री का एयरपोर्ट पर और सड़क के किनारे पारंपरिक गुजराती नृत्य से स्वागत किया गया।
ब्रिटिश पीएम ने कहा कि, आज हमारे बीच शानदार बातचीत हुई और हमने अपने रिश्ते को हर तरह से मजबूत किया है। भारत और ब्रिटेन के बीच साझेदारी हमारे समय की परिभाषित दोस्ती में से एक है। ब्रिटेन नौकरशाही को कम करने और रक्षा खरीद के लिए डिलीवरी के समय को कम करने के लिए खुला सामान्य निर्यात लाइसेंस बना रहा है। जॉनसन ने कहा कि मौजूदा चुनौतीपूर्ण समय में भारत और ब्रिटेन ज्यादा नजदीक आए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सुरक्षा साझेदारी बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई। इसके अलावा कई रक्षा समझौते भी हुए हैं।
यह भी पढ़ें: कर्नाटक में हिजाब पहनकर एग्जाम देने गई छात्राओं को कॉलेज में नहीं मिली एंट्री
Published on:
22 Apr 2022, 4:15 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.