29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक में हिजाब पहनकर एग्जाम देने गई छात्राओं को कॉलेज में नहीं मिली एंट्री

कर्नाटक में 12वीं की दूसरी प्री बोर्ड परीक्षा मे हिजाब पहनकर पहुंची छात्राओं को पर्यवेक्षकों ने अंदर जाने की अनुमति देने से इंकार कर दिया। राज्य सरकार के प्रतिबंध को बरकरार रखने वाले अदालत के आदेश के तहत उन्हें हिजाब पहनकर आने की अनुमति नहीं दी गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 22 Apr 2022, 2:43 PM IST

कर्नाटक में हिजाब पहनकर एग्जाम देने गई छात्राओं को कॉलेज में नहीं मिली एंट्री

कर्नाटक में हिजाब पहनकर एग्जाम देने गई छात्राओं को कॉलेज में नहीं मिली एंट्री

कर्नाटक हिजाब बैन मामले में शुक्रवार को एक और नाटकीय घटनाक्रम आया, जहां दो छात्राओं ने हिजाब की अनुमति नहीं देने पर परीक्षा छोड़ दी। कर्नाटक में हिजाब का विवाद अभी खत्म नहीं हुआ है। हाई कोर्ट की फुल बेंच ने हिजाब में कॉलेज आने पर पाबंदी को बरकरार रखा है। इसके बावजूद हिजाब में कॉलेज आने की कोशिशें जारी हैं। बताया जा रहा है कि दोनों छात्राएं हिजाब पहनकर कॉलेज में एग्जाम देने पहुंची थी।

उडुपी की छह छात्राएं ने हिजाब के लिए कानूनी जंग लड़ने को लेकर चर्चा में रही हैं। इनमें से दो छात्राएं जब हिजाब पहनकर एग्जाम देने के लिए पहुंचीं तो उन्हें एंट्री नहीं मिली। उडुपी में हिजाब के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाने वाली दो छात्राएं आलिया और रेशम परीक्षा देने के लिए पीयू कॉलेज एक्जामिनेशन सेंटर पहुंचीं। इस दौरान दोनों ने चेहरे पर हिजाब लगा रखा था। जब दोनों ने एक्जाम रूम में घुसने का प्रयास किया तो कॉलेज प्रशासन ने उन्हें रोक दिया।

इस दौरान 45 मिनट तक उन दोनों ने पर्यवेक्षकों और कॉलेज के प्रिंसिपल से बहस की। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान वो अंदर इसे हटा देंगी और परीक्षा खत्म होने के बाद फिर से पहन लेंगी। वो चाहती थीं कि उन्हें बुर्के के साथ परीक्षा कक्ष में जाने दिया जाये। इजाजत न मिलने पर दोनों छात्राएं बिना परीक्षा दिये परीक्षा केंद्र से बाहर निकल गईं।

यह भी पढ़ें: बिहार के सभी DM को CM नीतीश कुमार ने दिया टास्क, पहचान छिपाकर विकास कार्यों का निराक्षण करने के दिए आदेश

इससे पहले 12वीं की छात्रा आलिया और रेशम ने मार्च में प्रैक्टिकल एग्जाम भी छोड़ दिया था। उनका कहना है कि हिजाब में एंट्री मिलने पर ही वे क्लास अटेंड करेंगी। हालांकि कर्नाटक हाई कोर्ट के आदेश की वजह से किसी भी छात्रा को हिजाब में प्रवेश की इजाजत नहीं है। बता दें, कर्नाटक प्री-यूनिवर्सिटी द्वितीय वर्ष (कक्षा 12वीं) की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। ये परीक्षाएं 18 मई तक चलेंगी।

यह भी पढ़ें: चारा घोटाले के डोरंडा मामले में राजद प्रमुख लालू यादव को मिली जमानत