scriptबिहार के सभी DM को CM नीतीश कुमार ने दिया टास्क, पहचान छिपाकर विकास कार्यों का निराक्षण करने के दिए आदेश | Chief Minister Nitish Kumar gave task to Bihar District Magistrates | Patrika News
नई दिल्ली

बिहार के सभी DM को CM नीतीश कुमार ने दिया टास्क, पहचान छिपाकर विकास कार्यों का निराक्षण करने के दिए आदेश

बिहार सरकार की ओर से पटना के अधिवेशन भवन में सिविल सेवा दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कई जिलों के डीएम को बेहतर काम के लिए सम्मानित किया गया।

नई दिल्लीApr 22, 2022 / 01:51 pm

Archana Keshri

बिहार के सभी DM को CM नीतीश कुमार ने दिया टास्क, पहचान छिपाकर विकास कार्यों का निराक्षण करने के दिए आदेश

बिहार के सभी DM को CM नीतीश कुमार ने दिया टास्क, पहचान छिपाकर विकास कार्यों का निराक्षण करने के दिए आदेश

सिविल सेवा दिवस के मौके पर अधिवेशन भवन में दो दिवसीय समारोह का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। इस दौरान उन्होंने संबोधन देते हुए कहा कि राज्य में पिछले 16 सालों में हर क्षेत्र में काफी काम हुआ है। पर, इनकी बेहतर देखभाल भी बहुत जरूरी है। तभी योजनाओं का पूरा फायदा लोगों तक निरंतर पहुंचता रहेगा। इस कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार के अलावा बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री समेत कई अन्य नेता भी शामिल हुए थे।
कार्यक्रम बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों के द्वारा चलाए जा रहे महत्वपूर्ण योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण दिया गया। साथ ही कई जिलों के डीएम के बेहतर काम के लिए सम्मानित भी किया गया। इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए बाधाई दी और कुछ निर्देश भी दिए।
सीएम ने जिला के प्रभारी सचिवों, प्रमंडलीय आयुक्तों और जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि क्षेत्रों में जाकर विकास कार्यों का औचक निरीक्षण करें। साथ हगी यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि कि योजनाओं का क्रियान्वयन समय पर हो और जो कार्य हो गये हैं, वे सभी मेंटेन रहें।
उन्होंने आगे कहा कि 2018 के बाद से सिविल सेवा दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नियम को लागू करना अधिकारियों का काम है। साथ ही सीएम ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्यों को अचानक से जाकर देखिए। अचानक निरीक्षण में पता चल सकेगा सही और गलत क्या हो रहा है। विकास काम में शिकायत का कोई मौका नहीं मिले।
मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों से कहा आप सभी ने बहुत अच्छा काम किया है। हमलोग तो नीति और नियम बनाते हैं। आप लोग ही उसका क्रियान्वयन करते हैं। इसके लिए हम आप सभी की प्रशंसा करते हैं। सीएम ने पदाधिकारियों से कहा कि फिर जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम की शुरुआत हुई है। मुझ तक शिकायतें पहुंचती हैं कि लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के यहां से पारित निर्देशों का पालन नहीं हो रहा है। कहीं से नल-जल की भी शिकायत आती है। मुझे बहुत दुख होता है कि एक-एक चीज सब कर देने के बाद भी क्षेत्र में समस्या आ रही है।

यह भी पढ़ें

चारा घोटाले के डोरंडा मामले में राजद प्रमुख लालू यादव को मिली जमानत

उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर आप लोग ठीक से लोगों की सुनेंगे तो मुझ तक शिकायतें बहुत कम आएंगी। उन्होंने कहा कि लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को कोई दूसरा काम नहीं देने का निर्णय हुआ है, इसका सभी डीएम जरूर पालन करेंगे। आपदा के दौरान सभी सरकारी सहायता लोगों को मिल रही या नहीं, यह भी जाकर देखें। राज्य की बेहतर विधि-व्यवस्था हमलोगों की पहली प्राथमिकता है।
बता दें कि सिविल सेवा दिवस के अवसर पर कई जिलों के डीएम को बेहतर काम के लिए सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न नवाचारी कार्यों और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए राज्य के 11 डीएम को सम्मानित किया। साथ ही, कई विभागों के प्रधान सचिव और सचिवों को भी सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें

जेल में 28 साल बिताने के बाद कोर्ट से बेकसूर साबित हुआ शख्स, जानें क्या है पूरा मामला

Home / New Delhi / बिहार के सभी DM को CM नीतीश कुमार ने दिया टास्क, पहचान छिपाकर विकास कार्यों का निराक्षण करने के दिए आदेश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो