
Worlds Top 5 Share market
World’s Top 5 Stock Market List: भारतीय शेयर बाजार में तेजी का ट्रेंड जारी है। लार्जकैप से लेकर छोटे और मझोले शेयर में खरीदारी देखी जा रही है। इस कारण बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का कुल मार्केट कैप 462 लाख करोड़ रुपये (5.5 ट्रिलियन डॉलर से अधिक) हो गया है। बता दें कि 24 मई, 2024 को भारतीय शेयर बाजार का बाजार पूंजीकरण 5 ट्रिलियन डॉलर को पार कर गया था। शेयर बाजार का पहली बार बाजार पूंजीकरण 28 मई, 2007 को एक ट्रिलियन डॉलर को पार कर गया था। 10 वर्षों बाद 10 जुलाई, 2017 को यह 2 ट्रिलियन डॉलर और अगले चार वर्षों बाद 24 मई, 2021 को 3 ट्रिलियन डॉलर और फिर अगले दो वर्ष से अधिक समय बाद को 30 नवंबर, 2023 को 4 ट्रिलियन और अगले छह महीने में 24 मई, 2024 को 5 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर गया था।
दुनिया के शीर्ष पांच शेयर बाजारों में 2024 की शुरुआत से अब तक 25 प्रतिशत से अधिक के रिटर्न के साथ भारतीय शेयर बाजार का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा है। जबकि अमेरिकी शेयर बाजार ने 13.50 प्रतिशत, हांगकांग ने 4.15 प्रतिशत, जापान ने 4.02 प्रतिशत और चीन ने माइनस 13.61 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
मौजूदा समय में अमेरिका (US) 57.28 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप के साथ दुनिया का सबसे बड़ा शेयर बाजार है। इसके बाद दूसरे नंबर पर 8.24 ट्रिलियन डॉलर की मार्केट कैप के साथ चीन (China) का नाम आता है। तीसरे स्थान पर जापान (Japan) 6.49 ट्रिलियन डॉलर की मार्केट कैप के साथ है। भारत विश्व का चौथा सबसे बड़ा शेयर बाजार है इसकी 5.51 ट्रिलियन डॉलर की मार्केट कैप है। पांचवें स्थान पर हांगकांग (HongKong) का शेयर बाजार है, इसका मार्केट कैप 4.92 ट्रिलियन डॉलर है।
भारतीय शेयर बाजार में तेजी के पीछे बड़ा कारण अर्थव्यवस्था का मजबूत होना बताया गया है। वित्त वर्ष 2023-24 में जीडीपी 8.2 प्रतिशत की दर से बढ़ी और आम बजट 2024-25 से पहले पेश किए गए आर्थिक सर्वेक्षण में बताया गया कि वित्त वर्ष 2024-25 में जीडीपी 7 प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है।
Updated on:
01 Aug 2024 03:33 pm
Published on:
01 Aug 2024 01:11 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
