20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IMD Heatwave Alert: 20, 21, 22 और 23 अप्रैल को इन राज्यों में पड़ेगी भयंकर गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया अर्ल्ट

weather update April 2026: IMD के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान 2-4°C तक बढ़ने वाला है, जिससे राजस्थान, यूपी और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में हीटवेव का खतरा बढ़ गया है। हालांकि 23 अप्रैल से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Apr 20, 2026

India heatwave 2026, IMD Heatwave Alert, IMD heatwave alert,

मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट किया जारी (Photo-IANS)

IMD Heatwave Alert: देश के कई राज्यों में गर्मी का सितम शुरू हो गया है। तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है। IMD के अपडेट के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत में अगले एक हफ्ते के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

विभाग के मुताबिक 20 अप्रैल से इसका असर राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में देखने को मिलेगा। हालांकि 23 अप्रैल से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने की संभावना है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया कि 20 से 23 अप्रैल के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश में लू चलने की संभावना है। वहीं झारखंड में 20-21 अप्रैल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 20-22 अप्रैल और पश्चिमी राजस्थान में 20-23 अप्रैल तक हीटवेव का असर रहेगा।

इसके अलावा पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 21 से 23 अप्रैल के बीच लू चल सकती है। 20 अप्रैल को पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के कुछ इलाकों में भी हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है।

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी

रायपुर में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे हालात बेहद गर्म हो गए हैं। IMD ने मध्य छत्तीसगढ़ के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. गायत्री वाणी के मुताबिक, तापमान में हाल के दिनों में तेज बढ़ोतरी हुई है और आने वाले कुछ दिनों तक राहत की उम्मीद कम है।

इन क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी

IMD ने बताया कि केरल, तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक और गंगीय पश्चिम बंगाल में 25 अप्रैल तक गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा। वहीं ओडिशा और हरियाणा के कुछ इलाकों में रातें भी गर्म रह सकती हैं।

पहाड़ी राज्यों में बारिश-बर्फबारी

वहीं दूसरी ओर जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। कुछ इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है।

लोगों को सतर्क रहने की दी सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे तेज धूप में बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पिएं और हीटवेव के दौरान जरूरी सावधानियां बरतें, क्योंकि आने वाले दिनों में मौसम तेजी से बदल सकता है।