16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Wrestlers Protest: अनुराग ठाकुर बोले- हम खेल और खिलाड़ियों के पक्ष में , कहा- ऐसा कदम नहीं उठाना चाहिए जिससे…

Wrestlers Protest: पहलवानों के प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आप जांच पूरी होने दे। आपको सुप्रीम कोर्ट, पुलिस और खेल विभाग पर विश्वास तो करना पड़ेगा। हम भी चाहते हैं कि खिलाड़ियों ने जो बात उठाई है, उसकी निष्पक्ष जांच हो और जांच के बाद उचित कार्रवाई होगी।

2 min read
Google source verification
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

Wrestlers Protest : भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार (31 मई) प्रदर्शन कर रहे पहलवानों से अपील की है। बीजेपी नेता ने कहा कि उनकी मांग पर कमेटी का भी गठन किया गया है, जो महासंघ का काम देख रही है। उन्होंने कहा कि कहा कि खिलाड़ियों को कोई ऐसा कदम नहीं उठाना चाहिए जिससे कि किसी खिलाड़ी का नुकसान उठाना पड़े। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष तरीके से जांच की जा रही है और मामला अभी कोर्ट में चल रहा है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।


सुप्रीम कोर्ट, पुलिस और खेल विभाग पर करना पड़ेगा विश्वास

पहलवानों के प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आप (प्रदर्शन करने वाले पहलवान) जांच पूरी होने दे। आपको सुप्रीम कोर्ट, पुलिस और खेल विभाग पर विश्वास तो करना पड़ेगा। हम भी चाहते हैं कि खिलाड़ियों ने जो बात उठाई है, उसकी निष्पक्ष जांच हो और जांच के बाद उचित कार्रवाई हो।


ऐसा कदम नहीं उठाए जिससे खेल और खिलाड़ी प्रभावित हो

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि दिल्ली पुलिस की जांच का इंतजार करना चाहिए। जब तक जांच पूरी ना हो तब तक कोई ऐसा कदम नहीं उठाए जिससे खेल और खिलाड़ी प्रभावित होंं। उन्होंने कहा कि देश में खेल पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ा है।

यह भी पढ़ें- पहलवानों पर एक्शन से नाराज रेसलिंग का सबसे बड़ा संगठन, WFI को बैन करने की धमकी

इंडिया गेट पर करेंगे आमरण अनशन

आपको बता दें कि मंगलवार को प्रर्दशनकारी खिलाड़ी साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट हरिद्वार अपने मेडल गंगा में बहाने पहुंचे थे। वहां पर किसान नेता नरेश टिकैत ने रोक लिया और पांच दिन का समय लिया है। पहलवानों ने कहा था कि आने वाले दिनों में इंडिया गेट पर आमरण अनशन पर बैठेंगे।