30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Wrestlers Protest: महापंचायत या महाभारत! कुरुक्षेत्र में खाप पंचायत के दौरान आपस में भिड़े नेता

Wrestlers Protest: पहलवानों के समर्थन में शुक्रवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में खाप पंचायत की अहम बैठक बुलाई गई। इस बैठक के बीच में ही पंचायत में आए लोग आपस में भिड़ गए। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 2 Jun 2023, 4:00 PM IST

खाप पंचायत के दौरान आपस में भिड़े नेता

खाप पंचायत के दौरान आपस में भिड़े नेता

Wrestlers Protest: भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ बीते तीन महीनों से पहलवानों का आंदोलन जारी है। दिल्ली के जंतर मंतर से पहलवानों को हटाए जाने के बाद उनका आंदोलन एक बार फिर तेज हो गया है। पिछले कुछ दिनों से खाप पंचायत भी इनके समर्थन में आ गई है। शुक्रवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में खाप पंचायत की अहम बैठक हुई, जिसमें पहलवानों की मांग पर विचार विमर्श किया गया। इस बैठक के बीच में ही पंचायत में आए लोग आपस में भिड़ गए। किसी बात तो लेकर उनमें कहासुनी हो गई। इसके बाद वहां पर काफी हंगामा हुआ। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


खाप पंचायत के सदस्यों के बीच हुई हाथापाई

बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ शुक्रवार को कुरुक्षेत्र में महापंचायत हुई। इस महापंचायत में राकेश टिकैट समेत कई किसान नेता और खापें शामिल हुई हैं। पहलवानों के समर्थन में बैठक के दौरान खाप पंचायत के सदस्य आपस में ही भिड़ते हुए नजर आए। कई बार तो खाप पंचायत के सदस्यों के बीच हाथापाई भी हुई। मंच पर मौजूद एक शख्स इन्हें शांत होने के लिए कह रहा है। वो आग्रह कर है कि ऐसे बेइज्जती मत करो और सबको बैठने के लिए कह रहा है।

गुरूवार को मुजफ्फरनगर में हुई थी महापंचायत

आपको बता दे कि बीते दिन यानी गुरूवार 1 जून को मुजफ्फरनगर के सोरम चौपाल पर महापंचायत आयोजित हुई थी। इसका नेतृत्व बालियान खाप के प्रमुख चौधरी नरेश टिकैत ने किया। महापंचायत के बाद टिकैत ने कहा कि इस मामले को देश के गृह मंत्री और राष्ट्रपति के समक्ष उठाया जाएगा। इंटरनेशनल कुश्ती फेडरेशन के सामने भी मामला उठाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Wrestler Protest : एक्शन में भाजपा आलाकमान! बृजभूषण को अनावश्यक बयानबाजी से बचने का निर्देश

पहलवानों के समर्थन में अब नक्सली भी उतरे

पहलवानों का आंदोलन एक बार फिर जोर पकड़ता नजर आ रहा है। पहलवानों के समर्थन में अब नक्सली भी उतर आए है। छत्तीसगढ के माओवाद ग्रस्त जिले कांकेर में नक्सलियों द्वारा कई पोस्टर चस्पा किए गए हैं, जिनमें पहलवानों की लड़ाई का समर्थन किया गया है। उन्होंने कहा कि महिला पहलवानों के साथ अन्याय हुआ है, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांगी की है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग