
Indian politicians who died in 2024
Indian Politicians Who Died In 2024: साल 2024 समाप्त होने में कुछ ही दिन बाकी हैं और नया साल 2025 शुरू होने वाला है। साल 2024 में भारत के कई राजनेताओं ने दुनिया को अलविदा कहा है, जिसमें ओपी चौटाला, सुशील कुमार मोदी, बाबा सिद्दीकी, सीताराम येचुरी जैसे बड़े नेता शामिल हैं। आइए एक नजर डालते हैं साल 2024 में दुनिया को अलविदा कहने वाले राजेनातओं की लिस्ट पर-
1- ओपी चौटाला- हरियाणा के पूर्व सीएम ओपी चौटाला (OP Chautala) का इस साल निधन हुआ। ओपी चौटाला का निधन 20 दिसंबर को निधन हुआ था। ओपी चौटाला हरियाणा के पांच बार मुख्यमंत्री रहे थे।
2- बाबा सिद्दीकी- महाराष्ट्र में NCP के नेता बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) की 12 अक्टूबर 2024 को मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी। बाबा सिद्दीकी पर हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी।
3- सीताराम येचुरी- कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी (Sitaram Yechury) का 12 सितंबर को निधन हो गया। वे 2005 से 2017 तक पश्चिम बंगाल से राज्यसभा सांसद थे। येचुरी ने वामपंथी नीतियों की वकालत की और भारतीय राजनीतिक विमर्श में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
4- सुशील कुमार मोदी- बिहार में बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) का 13 मई 2024 को निधन हुआ था। सुशील कुमार मोदी 2005 से 2013 तक और 2017 से 2020 तक बिहार के डिप्टी सीएम रहे।
5- नटवर सिंह- इस साल कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता नटवर सिंह (Natwar Singh) का 10 अगस्त को निधन हुआ था। नटवर सिंह ने मनमोहन सिंह की यूपीए सरकार में 2004 से 2005 तक विदेश मंत्री पद पर कार्य किया।
6- जित्ता बालकृष्ण रेड्डी- बीआरएस के नेता जित्ता बालकृष्ण रेड्डी (Jitta Balakrishna Reddy) का 6 सितंबर 2024 को 52 साल की उम्र में निधन हो गया।
7- एसएम कृष्णा- कर्नाटक के पूर्व सीएम एसएम कृष्णा (SM Krishna) का 10 दिसंबर को निधन हो गया। वे 92 साल के थे। एसएम कृष्णा केंद्र सरकार में विदेश मंत्री भी रहे थे। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा को बेंगलुरु को आईटी हब बनाने का जनक माना जाता है।
8- प्रभात झा- मध्यप्रदेश से बीजेपी के नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रभात झा (Prabhat Jha ) का 26 जुलाई को निधन हो गया था। उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया।
9- बलदेव सिंह चावला- पंजाब में बीजेपी के वरिष्ठ नेता बलदेव सिंह चावला (Baldev Singh Chawla)का 17 जनवरी को निधन हो गया था।
10- ईश्वर प्रसन्ना हजारिका- कांग्रेस के नेता और असम के तेजपुर से पूर्व सांसद ईश्वर प्रसन्ना हजारिका (Iswar Prasanna Hazarika) का 13 मई को निधन हो गया था।
Updated on:
25 Dec 2024 04:44 pm
Published on:
23 Dec 2024 04:47 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
