26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूट्यूबर गौतम खट्टर की बढ़ीं मुश्किलें, रिमांड पर ले गई गोवा पुलिस, जानें पूरा मामला?

YouTuber Gautam Khattar: 16वीं सदी के स्पेनिश जेसुइट मिशनरी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में सनातन महासंघ के संस्थापक गौतम खट्टर को गोवा पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

Apr 26, 2026

GAUTAM KHATTAR

फोटो में सनातन महासंघ के संस्थापक गौतम खट्टर (इमेज सोर्स: एक्स यूजर Girish Chodankar स्क्रीनशॉट)

Gautam Khattar-Saint Francis Xavier Controversy: यूट्यूबर गौतम खट्टर इन दिनों एक बड़े विवाद में घिर गए हैं। सेंट फ्रांसिस जेवियर (16वीं सदी के स्पेनिश जेसुइट मिशनरी) पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में उनके खिलाफ गोवा में केस दर्ज हुआ, जिसके बाद पुलिस कई दिनों तक उनकी तलाश में जुटी रही। आखिरकार उन्हें हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से गिरफ्तार किया गया और अब ट्रांजिट रिमांड पर गोवा लाया गया है।

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो खट्टर ने गोवा के वास्को डी गामा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 16वीं सदी के स्पेनिश जेसुइट मिशनरी को कथित तौर पर ‘टेररिस्ट’ कहा था। जिसके बाद ईसाई धर्म के 100 से ज्यादा लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और उनकी तुरंत गिरफ्तारी की मांग की।

बता दें गोवा पुलिस 18 अप्रैल से गौतम खट्टर की तलाश कर रही थी। पुलिस के मुताबिक, खट्टर को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां उनकी कस्टडी को लेकर फैसला लिया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

वहीं इस मामले में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कुछ दिन पहले कहा था कि खट्टर को दो दिन के अंदर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गौतम खट्टर के लिए बोले अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

गौतम खट्टर की गिरफ्तारी पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि गौतम खट्टर के साथ गोवा की पुलिस अन्याय कर रही है।

इसके अलावा कई सनातनी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए विरोध किया है। एक यूजर ने एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा- यह दुख की बात है कि गौतम खट्टर और उनके छोटे भाई, माधव खट्टर को गोवा पुलिस ने हेटस्पीच केस में गिरफ्तार किया है, जो बहुत तेजी और गुस्से से काम कर रही है। कई हिंदू मानते हैं कि वे क्रिमिनल नहीं हैं, लेकिन उन्होंने वही कहा है जो उन्हें सच लगता है। इनक्विजिशन गोवा के इतिहास का एक काला चैप्टर है, जिस पर आज भी चर्चा होनी चाहिए। सभी को इस मुद्दे पर बोलना चाहिए। हम इस तरह की मनमानी हरकतें बर्दाश्त नहीं कर सकते।

सनातन महासंघ के संस्थापक हैं गौतम खट्टर

गौतम खट्टर सनातन महासंघ के संस्थापक हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। खासकर यूट्यूब पर उनके वीडियो खूब देखे जाते हैं। खट्टर अपने चैनल के जरिए सनातन धर्म, वेद, भगवद्गीता और साधु-संतों से जुड़े विषयों पर कंटेंट बनाते हैं। पिछले कुछ समय में उन्होंने खुद को एक तरह के स्पिरिचुअल जर्नलिस्ट और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में पेश किया है।

बताया जाता है कि उन्होंने हरिद्वार कुंभ 2021 के दौरान कई साधुओं के इंटरव्यू भी किए थे। इंटरनेट पर उनकी पहचान भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने वाले चेहरे के तौर पर बन चुकी है और वे सनातन धर्म के समर्थक के रूप में जाने जाते हैं।