21 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मादक पदार्थ तस्करी के दो प्रकरण में 118 किलो डोडाचूरा जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार

तस्करों के कब्जे से 4 लाख रुपए मूल्य का मश्रुका किया जब्त, एक आरोपी फरार, एक आरोपी फरार, आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया
2 min read
Google source verification

नीमच

image

Mukesh Sharaiya

Aug 21, 2026

Neemuch Breaing News

पुलिस टीम की गिरफ्त में मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी।

नीमच. पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महज 48 घंटे के भीतर दो अलग अलग मामलों में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से कुल 117.54 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया गया। तस्करों से चार मोबाइल भी जब्त किए गए। जब्त माल की अनुमानित कीमत 3 लाख 94 हजार 100 रुपए बताई गई है।

पहली कार्रवाई में 59.740 किलो डोडाचूरा जब्त
पुलिस टीम ने 18 अगस्त को मुखबिर से मादक पदार्थ तस्करी संबंधी सटीक सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सोमदत्त उर्फ सोमू पिता सुखजीतकुमार नायक और सरबजीत सिंह उर्फ बबु पिता जगसीरसिंह सिख को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे में मौजूद बैग से 59.740 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। इस प्रकरण में सुरजी सिंह निवासी जलालाबाद पंजाब को भी आरोपी बनाया गया है, जो फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

दूसरी कार्रवाई में 57.800 किलो डोडाचूरा बरामद
दूसरी कार्रवाई 19 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सतनाम सिंह पिता शेरसिंह, राजबिंदर सिंह पिता लालसिंह और राजप्रित सिंह उर्फ टीनू पिता जरनेलसिंह को हिरासत में लिया। आरोपियों के कब्जे वाले बैग की तलाशी लेने पर 57.800 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ। इस प्रकरण में तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने डोडाचूरा स्वयं के उपयोग के लिए ले जाना बताया है। हालांकि पुलिस मादक पदार्थ की उपलब्धता, उसके स्रोत और संभावित क्रय-विक्रय से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है।

न्यायालय में पेश कर लिया आरोपियों का रिमांड
दोनों प्रकरणों में गिरफ्तार किए गए सभी 5 आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। रिमांड अवधि में आरोपियों से मादक पदार्थ के क्रय-विक्रय, लाने-ले जाने, सप्लाई के स्रोत और तस्करी से जुड़े नेटवर्क के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस बात का भी पता लगाने में जुटी है कि जब्त डोडाचूरा कहां से लाया गया था और इसे आगे कहां पहुंचाया जाना था।

3.94 लाख रुपए का मशश्रुका जब्त
मनासा पुलिस की दोनों कार्रवाइयों में कुल 117.54 किलोग्राम डोडाचूरा, जिसकी अनुमानित कीमत 3 लाख 10 हजार रुपए तथा चार मोबाइल जिनकी कुल कीमत 84 हजार 100 रुपए बताई गई है। इस प्रकार जब्त किया गया कुल मश्रुका का अनुमानित मूल्य 3 लाख 94 हजार 100 रुपए है। मनासा पुलिस की लगातार दो कार्रवाइयों से मादक पदार्थों की अवैध तस्करी में सक्रिय लोगों में हडक़ंप की स्थिति है। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार से जुड़े नेटवर्क और इसके स्रोतों तक पहुंचने के लिए पूछताछ एवं जांच आगे भी जारी रहेगी।