16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नीमच में सोना डेढ़ लाख रुपए प्रति दस ग्राम

सोना-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव जारी, तेजी के बीच कारोबारियों की नजर अगले सप्ताह के खुलने वाले दाम पर, 10 दिनों में सोना करीब 7 हजार 200 और चांदी 14 हजार 100 रुपए तक उछली
3 min read
Google source verification

नीमच

image

Ashish Pathak

Aug 16, 2026

Gold Rate Today

सोने की कीमतों में तेजी देखी aजा रही है। (PC: AI)

नीमच. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं (सोना-चांदी) की मजबूती का असर नीमच के सराफा बाजार में भी दिखाई दे रहा है। अगस्त के शुरुआती दिनों से सोने और चांदी के भाव में जोरदार तेजी रही। हालांकि 13 अगस्त को ऊंचे स्तर पर पहुंचने के बाद 14 और 15 अगस्त को भाव में कुछ उतार-चढ़ाव भी देखने को मिला। इसके बावजूद सोना और चांदी अब भी ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

14 को नीमच में सोना 1 लाख 49 हजार 700

अगस्त की शुरुआत में जहां सोना करीब 1,41,800 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,19,900 रुपए प्रति किलो के आसपास थी, वहीं 13 अगस्त तक सोना 1,49,000 रुपए और चांदी 2,34,000 रुपए के स्तर तक पहुंच गई थी। इस तरह करीब दस दिनों में सोने में लगभग 7,200 रुपए और चांदी में करीब 14,100 रुपए तक की तेजी दर्ज हुई। नीमच सराफा बाजार के उपलब्ध भाव के अनुसार 13 अगस्त को सोना 1,49,700 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,30,500 रुपए प्रति किलो रही। यानी 12 अगस्त के मुकाबले सोने में और मजबूती दिखाई दी, जबकि चांदी में कुछ नरमी आई। इसके अगले दिन 14 अगस्त को सोने का भाव 1,49,600 रुपए और चांदी 2,29,500 रुपए प्रति किलो दर्ज हुआ।

तेजी के बाद अब उतार-चढ़ाव

लगातार तेजी के बाद अब सोने-चांदी के भाव में कुछ उतार-चढ़ाव दिखाई दे रहा है। सोना 1.50 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के मनोवैज्ञानिक स्तर के बेहद करीब बना हुआ है। दूसरी ओर चांदी 2.30 लाख रुपए प्रति किलो के आसपास बनी हुई है। सराफा कारोबारियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में होने वाले बदलाव, डॉलर की चाल, ब्याज दरों को लेकर उम्मीदें, वैश्विक आर्थिक परिस्थितियां और निवेशकों की सुरक्षित निवेश की मांग घरेलू बाजार के भाव को प्रभावित कर रही हैं। ऐसे में आने वाले सप्ताह में भी सोना-चांदी में हलचल बनी रहने की संभावना है।

नीमच के ग्राहकों पर बढ़े भाव का असर

सोने के लगातार ऊंचे भाव का सीधा असर आभूषण खरीदने वाले ग्राहकों के बजट पर पड़ रहा है। शादी-ब्याह और पारिवारिक आयोजनों के लिए खरीदारी करने वाले ग्राहक अब वजन और डिजाइन को लेकर अधिक सावधानी बरत रहे हैं। कई ग्राहक भारी आभूषणों के बजाय हल्के वजन के आभूषणों को प्राथमिकता दे रहे हैं। वहीं निवेश की दृष्टि से सोना खरीदने वाले ग्राहकों की नजर भी भाव की दिशा पर बनी हुई है। 1.50 लाख रुपए के करीब पहुंच चुके सोने के भाव के कारण खरीदारों में यह चर्चा है कि आगे कीमतों में और तेजी आएगी या मौजूदा ऊंचे स्तर से कुछ मुनाफा वसूली देखने को मिलेगी।

चांदी में 14 हजार से ज्यादा की तेजी के बाद नरमी

चांदी ने अगस्त के शुरुआती दिनों में तेज रफ्तार दिखाई थी। 3 अगस्त के करीब 2,19,900 रुपए प्रति किलो से बढकऱ 12 अगस्त को यह 2,34,000 रुपए तक पहुंच गई। इसके बाद 13 अगस्त को 2,30,500 रुपएए 14 अगस्त को 2,30,000 रुपए और अगले उपलब्ध भाव में 2,29,500 रुपए तक आ गई। यानी ऊंचे स्तर से चांदी में कुछ मुनाफा वसूली देखने को मिली है, लेकिन महीने की शुरुआत की तुलना में इसके भाव अब भी करीब 9,600 रुपए प्रति किलो ऊंचे हैं।

इनका कहना है

अभी-अभी कुछ समय पहले हमने चांदी और सोने के सबसे ऊंचे भाव देखे थे। इसके बाद पश्चात चांदी सोने के भाव में कमी हुई है। विश्व में हो रही उथल-पुथल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सेंट एवं डॉलर्स में हो रही उठा पटक ईरान अमेरिका युद्ध के हालात के चलते पुन: भाव तेजी की ओर चल पड़े हैं। आगे भी बाजार के हालात तेजी सूचक है हमारे हिसाब से खरीदी करने का उत्तम समय चल रहा है।

- संदीप चौधरी, पूर्व अध्यक्ष नीमच सर्राफा एसोसिएशन

अंतरराष्ट्रीय मार्केट में आर्थिक नीतियों का अनिश्चित माहौल बना होने के कारण दोनों कीमती धातु की मांग में जबरदस्त उछाल आया है। अंतरराष्ट्रीय बैंक अपने आगे के नीतियों के कारण कीमती धातु का भंडार कर रहे हैं। इधर भारत में आगे त्योहार और शादी की तैयारी को ध्यान रखते भी मांग बड़ी है इसलिए दोनों कीमती धातु में तेजी आई है जो आगे भी जारी रहेगी। जिस प्रकार से स्थितियां चल रही है उसको देखते हुए ये कोई बड़ी बात नहीं की दिवाली तक सोना एक 70 हजार और चांदी 3 लाख के स्तर को छू जाए।

- रितेश गर्ग, पूर्व सचिव नीमच सर्राफा व्यापारी एसोसिएशन