1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नीमच जेल ब्रेक: रस्सी के सहारे फरार हुए 4 कैदी, औजार बरामद; 4 प्रहरी निलंबित

फरार कैदियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने टीम का गठन कर दिया है। मामले में चार जेल प्रहरियों को निलंबित कर दिया गया है।

2 min read
Google source verification

नीमच

image

Pawan Tiwari

Jun 23, 2019

jail

नीमच जेल ब्रेक: रस्सी के सहारे फरार हुए 4 कैदी, औजार बरामद; 4 प्रहरी निलंबित

नीमच. मध्यप्रदेश के नीमच जिले से चार कैदी रविवार सुबह फरार हो गए। कैदियों के फरार होने के बाद से प्रशासन में हडकंप मच गया। चारों कैदी रस्सी की मदद से दीवार फांदकर फरार हुए हैं। बताया जा रहा है कि इन कैदियों के जेल से भागने में बाहरी लोगों ने मदद की। नीमच जेल से कैदियों के भागने के बाद से पुलिस की सतर्कता और जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। मामले की प्रारंभिक जांच में 4 जेल प्रहरियों को निलंबित कर दिया है। सर्कल जेल अधीक्षक आरआर डांगी ने विजेंद्र धाकड़, ईश्वर, संचित शर्मा और बालमुकुंद लवाना को लापरवाही बरतने पर निलंबित किया है।

इनाम की घोषणा
जेल से भागे कैदियों की तलाश के पुलिस पुलिस मुस्तैद हो गई है। कैदियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। वहीं, पुलिस प्रशासन की तरफ से कैदियों को जानकारी देने वाले को 50-50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही डीआईजी जेल मंशाराम पटेल ने जेल का निरीक्षण किया। चारों कैदियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमों का गठन किया गया है और अपराधियों की तलाश की जा रही है। जिले की सीमा पर भी नाकाबंदी कर दी गई है। इसके साथ ही प्रदेश भर की पुलिस को कैदियों के संबंध में सूचना जारी कर दी गई है।

क्या कहा जेलर ने
कनावटी जेलर आरपी वसुनिया ने कहा कि इस मामले में बाहर के लोगों ने मदद की है। क्योंकि भागने के लिए जेल के बाहर बने बिजली के खंभे में रस्सी को बांध कर जेल के अंदर फेंका गया था। उन्होंने बताया कि जेल के अंदर सलाखें कटाने के लिए औजार भी मिले हैं। इस मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि एक कैदी जिसको बैरक की पहरेदारी की थी जिम्मेदारी थी। पहरेदार कैदी भी फरार हुआ है। सलाखों के सरिए काटकर बाहर निकले हैं। फिर दीवार फांदकर फरार हुए। उन्होंने बताया कि 2009 में इस जेल से पांच कैदी पहले भी फरार हो चुके हैं।


दो तस्कर और एक हत्या का आरोपी
फरार कौदियों में से दो आरोपियों तस्करी के जुर्म में सजा काट रहे तो तो एक हत्या का आरोपी है। जबकि एक आरोपी रेप के मामले में सजा काट रहा था।
1. नारसिंह - पिता बंसीलाल बंजारा, उम्र 20 वर्ष, ग्राम गणेशपुरा थाना भिंडर जिला उदयपुर एनडीपीएस में 10 साल की सजा।
2. दुबे लाल - पिता दशरथ धुर्वे, उम्र 19 वर्ष, ग्राम गोगरी थाना नौगांव जिला मंडला 376 में 10 वर्ष की सजा।
3.पंकज - पिता रामनारायण मोंगिया, उम्र उम्र 21 वर्ष, ग्राम नल वाई थाना बड़ी सादड़ी जिला चित्तौड़ एनडीपीएस।
4.लेख राम - पिता रमेश बावरी ,उम्र 29 वर्ष, ग्राम चंदवासा थाना मल्हारगढ़ जिला मंदसौर।