
नीमच. देह व्यापार के लिए देशभर में बदनाम बांछड़ा समाज की एक बेटी ने समाज के खिलाफ आवाज उठाई है। इस बेटी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर एसपी से मदद की गुहार लगाते हुए कहा है कि उसके माता-पिता व मामा गलत धंधे में धकेलना चाहते हैं...वो किसी लड़के से प्यार करती है और उसी से शादी करना चाहती है। वायरल हो रहे वीडियो में लड़की के साथ उसका प्रेमी युवक भी खड़ा नजर आ रहा है। वहीं वीडियो जारी करने वाली लड़की के पिता ने उसके प्रेमी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है। फरियाद लगाने वाली लड़की बीते दिनों अपने प्रेमी के साथ घर से भाग चुकी है।
समाज के खिलाफ बेटी ने उठाई आवाज
वीडियो जारी कर एसपी से मदद की गुहार लगाने वाली लड़की नीमच के बोरखेड़ी गांव की रहने वाली है। उसने प्रेमी के साथ एक वीडियो बनाकर एसपी से मदद की गुहार लगाई है। इस वीडियो में लड़की कह रही है कि उसके परिवारवाले और मामा उसे गलत धंधे में धकेलना चाहते हैं। लड़की ने आगे कहा कि वो मोया गांव के रहने वाले युवक से प्यार करती है और उसके साथ शादी कर अपनी जिंदगी बिताना चाहती है। इसलिए घर से प्रेमी के साथ भाग आई है। अब परिवारवाले जान से मारना चाहते हैं लड़के के घर जाकर तोड़फोड़ कर रहे हैं और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं...प्लीज हमारी मदद कीजिए। वहीं लड़की के पिता ने बेटी के घर से भाग जाने के बाद उसके प्रेमी के खिलाफ अपहरण की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है।
देशभर में बदनाम है बांछड़ा समाज
बता दें कि नीमच ही नहीं बल्कि मंदसौर और रतलाम जिले के 65 गांवों में देह व्यापार के कई अड्डे हैं जिनमें बांछड़ा समाज की बेटियां गलत काम करने के लिए मजबूर हैं। यहां बेटियों को खुद उनके माता-पिता ही देह व्यापार के धंधे में धकेल देते हैं। देह व्यापार के लिए बांछड़ा समाज देशभर में बदनाम है। जबकि सच्चाई ये है कि आज भी इस समाज में ऐसी कई बेटियां हैं जो कि देह व्यापार के दलदल से बाहर निकलना चाहती हैं। अब इस बेटी ने भी देह व्यापार की दलदल से निकलने की कोशिश की है। मामले पर पुलिस का कहना है कि अभी तक लड़की या उसका प्रेमी पुलिस के पास नहीं आया है अगर वो सामने आकर फरियाद या शिकायत करते हैं वैधानिक कार्रवाई कर उनकी मदद की जाएगी।
देखें वीडियो- तीन साल की मासूम पर आवारा कुत्तों के झुंड ने किया हमला, मौत
Published on:
21 Jan 2022 04:20 pm
बड़ी खबरें
View Allनीमच
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
