
नीमच जिले में 1 लाख 63 हजार लाडली बहनों के खाते में पहुंची राशि, 185 मायूस
नीमच। जिले में लाडली बहना योजना के तहत करीब 1 लाख 63 हजार महिलाओं को लाडली बहन योजना के लाभ से लाभान्वित किया गया है। जिसकी पहली किश्त करीब-करीब सभी के खातों में पहुंच गई है। दो बैंको में खाते व अन्य तकनीकी खामी के कारण करीब 185 महिलाओं को लाभ नहीं पहुंच पाया है। जिसके लिए शासकीय के अधिकारी उनकी डीबीटी कराकर खाते सक्रिय किए जा रहें हैं।
महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में लाड़ली बहना योजना के दूसरे चरण में आवेदन की प्रक्रिया भी पूर्ण हो गई है। दूसरे चरण में जिले की 7 हजार 687 महिलाओं ने आवेदन किए थे। इसमें 21 से 23 साल की व वे महिलाएं जो पूर्व में ट्रैक्टर की वजह से पात्रता से बाहर रह गई थी शामिल हैं। इन महिलाओं की सूची का प्रकाशन भी कर दिया गया है। इसके बाद जिले में करीब 1.63 लाख महिलाओं को योजना का लाभ मिलेगा। जिसकी प्रथम किश्त ११ सिंतबर को महिलाओं के खाते में पहुंच गई है। लाड़ली बहना योजना में पूर्व में पंजीकृत महिलाओं के खाते में दो किस्त की राशि आ चुकी है। पहले चरण में शासन ने महिलाओं की उम्र 23 साल से 60 साल रखी थी। इससे जिले की 21 से 23 साल की कई महिलाएं योजना से वंचित रह गई। वहीं पहले चरण में जिस परिवार में ट्रैक्टर था उन परिवारों की महिलाओं को भी अपात्र की क्षेणी में रखा था। कई महिलाओं के दस्तावेजों में करेक्शन होने पर वंचित रह गई। ऐसे में शासन ने लाड़ली बहना योजना का 23 जुलाई से 20 अगस्त तक दूसरा चरण शुरू किया। इसमें 21 से 23 साल व जिनके परिवार में ट्रैक्टर था, ऐसी 7 हजार 687 महिलाओं ने आवेदन किए थे, जबकि पहले चरण में जिले की 1 लाख 56 हजार महिलाओं ने योजना का लाभ लिया था। दूसरे चरण में जुड़े नाम की महिलाओं के खाते में भी रुपए भेज दिए गए हैं।
पहले चरण में 1.56 लाख हुई पात्र
लाड़ली बहना योजना अंतर्गत प्रथम चरण में जिले की 1 लाख 56 हजार 230 महिलाओं ने आवेदन किए। इसमें से 169 महिलाएं दावे-आपत्ति के कारण योजना से बाहर हो गई । 1 लाख 56 हज़ार 61 महिलाएं पात्र पाई गई थी। शासन ने 10 जून को सभी के निर्देशानुसार काम किया के खाते में प्रथम किस्त ट्रांसफर की थी। जिन महिलाओं के खाते डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) पोर्टल पर लिंक नहीं हुए। उन्हें बाद में राशि डाली गई। अब 7 हजार 687 महिलाओं में से पात्र पाई जाने वाली महिलाओं के खाते में 1१ सितंबर को राशि ट्रांसफर कर दी गई है।
नीमच में 1.63 लाख महिला हुई लाभान्वित
प्रथम चरण में 1.63 लाख महिलाओं के नाम लाडली बहना योजना से जुड़े थे, अब दूसरे चरण में जिले की 7687 महिलाओं को जोड़ा गया है। जिले की करीब 1.63 लाख महिलाओं को लाडली बहना योजना से लाभान्वित किया गया है। इनकी सूची का प्रकाशन कर किया है। जिले में करीब 185 महिला दो बैंकों में खाते होने और दोनों को डीबीटी से जोडऩे पर भी दिक्कत आ रही है। वहीं कुछ महिलाओं के खाते बंद होने से उनके पोस्ट ऑफिस में खाते खुलवाकर डीबीटी सक्रिय किया जा रहा है।
- संजय भारद्वाज, जिला अधिकारी, महिला बाल विकास विभाग, नीमच।
Published on:
13 Sept 2023 07:29 pm
बड़ी खबरें
View Allनीमच
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
