5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नीमच में 255.78 करोड़ की लागत से बनेगा मेडिकल कॉलेज

जनवरी 22 में मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन होने की पूरी संभावनानीमच जनगरण मंच के बैनर तले हुए आंदोलन का रहा असर

2 min read
Google source verification

नीमच

image

Sachin Trivedi

Dec 01, 2021

patrika news

,,big action patrika news


नीमच. अंतत: नीमच में मेडिकल कॉलेज खोले आने के लिए प्रदेश शासन की ओर से राशि भी स्वीकृत कर दी गई। प्रदेश के 6 मेडिकल कॉलेजों के साथ नीमच में भी मेडिकल कॉलेज के लिए 255.78 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। नीमच जागरण मंच के बैनर तले पिछले दो साल में हुए चरणबद्ध आंदोलन किए गए। इसी का परिणाम रहा कि आज जिले की 8.50 लाख जनता को स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा उपलब्ध होने वाली है।

मेडिकल कॉलेज स्वीकृति तक का सफर
- 29 सितंबर 2019 को नीमच जागरण मंच के बैनर तले आंदोलन की बनी रणनीति
- 5 अक्टूबर 2019 को मेडिकल कॉलेज स्वीकृति के लिए नीमच जागरण मंच के बैनर तले नीमच जिला बंद किया गया, जो एतिहासिक सफल रहा।
- 2 दिसंबर 2019 को तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ, कांग्रेस नेता उमरावसिंह गुर्जर, राजकुमार अहीर व जिले की जनता के प्रयासों से नीमच को मेडिकल कॉजेल की सौगात मिली
- 2 अक्टूबर 2021 को मुख्यमंत्री के जावद आगमन पर एक बार फिर नीमच जागरण मंच के बैनर तले नीमच जिला बंद किया गया, इसका भी व्यापक असर हुआ।
- 9 नवंबर 2021 को ग्राम कनावटी मेडिकल कॉलेज के लिए प्रदेश शासन ने एक रुपए में 97 हजार 452 वर्ग मीटर जमीन आवंटित की।
- 30 नवंबर 2021 को प्रदेश शासन ने प्रदेश के 6 मेडिकल कॉलेज के लिए राशि स्वीकृत की। इसमें नीमच के लिए 255.78 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई।

नीमच जिले की साढ़े 8 लाख जनता की जीत
नीमच जगरण मंच के बैनर तले समय समय पर हुए आंदोलन और नीमच जिले की साढ़े 8 लाख जनता के मिले समर्थन की आखिर जीत हुई। दो साल पहले एक समय ऐसा भी आया था जब सांसद सुधीर गुप्ता ने कह दिया था 'आप लेट हो चुके हैं, देरी हो गई है...। सांसद के इस कथन ने आग में घी का काम किया था। नीमच जगरण मंच के बैनर तले चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति बनी। जनता का भी पूरा सहयोग मिला। हालात यह बने के जब तक जतना से सहयोग की अपील की गई किसी के दरवाजे जाने की आवश्यकता नहीं पड़ी। मेडिकल कॉलेज के मद्दे पर जनता ने पूरा सहयोग किया। मेडिकल कॉलेज स्वीकृति और मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि आवंटन की मांग उठाते हुए नीमच जगरण मंच ने पिछले दो साल में दो बार नीमच जिला बंद का आह्वान किया। दोनों बार जिले की साढ़े 8 लाख जनता ने स्वैच्छा से बंद का समर्थन किया। शहरी क्षेत्र तो छोड़े ग्रामीण क्षेत्रों में भी दुकान, प्रतिष्ठान आदि पूरी तरह बंद रहे थे। 2 अक्टूबर 2021 को तो मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के जावद आगमन पर नीमच जागरण मंच के बैनर तले बंद का आह्वान किया गया था। तब प्रशासनिक तंत्र ने बंद को विफल करने के लिए पूरी ताकत झौंक दी थी। इसके बाद भी सीएम की जावद में मौजूदगी के दौरान सम्पूर्ण जिला शांतिपूर्ण तरीके से बंद रहा। 30 नवंबर 2021 को नीमच में मेडिकल कॉलेज के लिए 255.78 करोड़ रुपए स्वीकृत करना भी जिले की साढ़े 8 लाख जनता की ही जीत है।

जनवरी 2022 में मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन संभव
नीमच में मेडिकल कॉलेज के लिए शासन स्तर पर 9 नवंबर 2021 को मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि आवंटित की गई थी। इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने मीडिया को बताया था कि जनवरी 2022 को नीमच में मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन होगा। अब मेडिकल कॉलेज के लिए राशि स्वीकृत होने के बाद इसकी उम्मीद भी बढ़ गई है। मंत्रीजी की घोषणा के बाद जनवरी 22 में कनावटी के समीप स्वीकृत 97 हजार 452 वर्गमीटर भूमि पर मेडिकल कॉलेज की आधारशीला रखे जाने के सभी रास्ते भी साफ हो गए है।