28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Neemuch News: टोल बंद, वसूली जारी? नयागांव बैरियर का वीडियो वायरल

Nayagaon Barrier Viral Video: नयागांव बैरियर में अवैध वसूली का करीब पांच मिनट का वीडियो वायरल, निजी लठैतों पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली का आरोप।
2 min read
Google source verification
neemuch

nayagaon barrier viral video, नयागांव बैरियर पर अवैध वसूली का आरोप (Source-patrika)

Neemuch Nayagaon Barrier Viral Video: मध्यप्रदेश के नीमच जिले के नयागांव बैरियर पर अवैध वसूली का एक करीब पांच मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक ट्रक चालक बैरियर पर मौजूद लोगों से तीखी बहस करते हुए उन पर ट्रक चालकों से अवैध रूप से पैसे वसूलने का आरोप लगाता दिखाई व सुनाई दे रहा है। चालक का दावा है कि पूरे प्रदेश में टोल बैरियर बंद होने के बावजूद ट्रकों से 500-500 तक की वसूली की जा रही है।

नयागांव बैरियर का वीडियो वायरल

वीडियो में ट्रक चालक बार-बार जिम्मेदार अधिकारी से बात कराने की मांग कर रहा है। वह आरोप लगा रहा है कि बैरियर पर बिना वर्दी के निजी लोग तैनात हैं, जो ट्रक चालकों को रोककर डराते-धमकाते हैं और अवैध वसूली करते हैं। चालक यह भी कह रहा है कि कुछ दिन पहले उसके समूह के एक अन्य ड्राइवर के साथ भी इसी प्रकार की घटना हुई थी और विरोध करने पर उसे धमकाया गया था। वायरल वीडियो में चालक यह भी दावा कर रहा है कि नकद के साथ-साथ गूगल पे सहित डिजिटल माध्यमों से भी राशि ली जा रही है। वह मौके पर मौजूद लोगों से उनकी पहचान और जिम्मेदार अधिकारी का नाम पूछता नजर आ रहा है तथा पूरे घटनाक्रम को अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर रहा है।

देखें वीडियो-

आरोपों पर अधिकारियों का नहीं आया आधिकारिक बयान

वीडियो के अंत में चालक लोगों से इस वीडियो को अधिक से अधिक साझा करने की अपील करते हुए कहता है कि वह अवैध वसूली के सबूत भी सार्वजनिक करेगा। उसने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित मामले में अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई या जांच नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में टोल बैरियर बंद होने के बावजूद नयागांव बैरियर पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। साथ ही आरोप है कि बिना वर्दी के निजी लठैत ट्रक चालकों को डरा-धमकाकर मारपीट तक करते हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो के मामले में संबंधित विभाग या प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।