12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नीमच सीबीएन ने नशे पर की करारी चोट

नशे के कारोबार पर तीन बड़ी कार्रवाई, 27 हजार ट्रामाडोल टैबलेट्स, 196 ग्राम एमडी और 4.673 किलो अफीम जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त वाहन भी जब्त

2 min read
Google source verification

नीमच

image

Mukesh Sharaiya

Jun 12, 2026

Neemuch Breaking News

नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई

नीमच. मादक पदार्थों एवं मन:प्रभावी पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) मध्य प्रदेश इकाई को तीन अलग अलग कार्रवाई की हैं। सीबीएन ने 27 हजार ट्रामाडोल टैबलेट्स, 196 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) तथा 4.673 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तस्करी में प्रयुक्त एक कार और दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई हैं।

जोधपुर में 27 हजार ट्रामाडोल टैबलेट्स बरामद
उप नारकोटिक्स आयुक्त कार्यालय को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर 10 जून को एक विशेष टीम का गठन किया गया। सूचना थी कि राजस्थान नंबर की एक कार में ट्रामाडोल टैबलेट्स की तस्करी की जा रही है। सीबीएन अधिकारियों ने जोधपुर के झालामंड सर्किल क्षेत्र में निगरानी के दौरान संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी में वाहन से 27 हजार ट्रामाडोल टैबलेट्स बरामद हुई। एनडीपीएस अधिनियम 1985 के तहत टैबलेट्स एवं कार को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मामले की जांच जारी है।

गरोठ टोल प्लाजा के पास 196 ग्राम एमडी जब्त
11 जून को सीबीएन गरोठ सेल को प्राप्त विशेष सूचना के आधार पर गरोठ सेल एवं जिला अफीम अधिकारी कार्यालय के संयुक्त दल ने कार्रवाई की। सूचना थी कि मोटरसाइकिल के माध्यम से एमडी का परिवहन किया जा रहा है।
अधिकारियों ने गरोठ टोल प्लाजा के निकट 8-लेन एक्सप्रेस-वे के पास एक मोटरसाइकिल को रोका। तलाशी के दौरान चालक की जेब से पॉलीथिन में रखी 196 ग्राम एमडी बरामद हुई। बरामद मादक पदार्थ एवं मोटरसाइकिल को जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

प्रतापगढ़ में 4.673 किलो अफीम जब्म
इसी दिन जिला अफीम अधिकारी नीमच तीन को प्राप्त सूचना पर एक टीम गठित की गई। सूचना थी कि चित्तौडगढ़ नंबर की मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति निम्बाहेड़ा क्षेत्र से अवैध अफीम लेकर छोटी सादड़ी क्षेत्र के तस्करों तक पहुंचाने वाला है। टीम ने ग्राम नरसाखेड़ी के निकट निम्बाहेड़ा-छोटी सादड़ी मार्ग पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका। तलाशी में पांच प्लास्टिक थैलियों में रखी कुल 4.673 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। अफीम एवं मोटरसाइकिल को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो मध्य प्रदेश ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों एवं मन:प्रभावी पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग ने कहा कि ‘नशामुक्त भारत’ के लक्ष्य को साकार करने के लिए अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ भविष्य में भी कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।