छात्रों का आरोप है कि, उनकी शिकायत सुनने के बाद आरआरएम कॉलेज प्रबंधन द्वारा शिकायत पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करने के बजाए शिकायत करने वाले छात्रों पर ही बिफर पड़ा। छात्रों का आरोप है कि, चीटिंग की शिकायत कॉलेज प्रबंधन को इस कदर ना गवार गुजरी कि, उन्होंने शिकायतकर्ता छात्रों के साथ मारपीट तक कर दी। वहीं, मारपीट की इस घटना का एक वीडियो भी छात्रों द्वारा जारी किया गया है। जिसमें शिकायत करने पहुंचे परीक्षार्थियों की आरआरएम कॉलेज के मालिक कुशाग्र मंगल से बहस होती दिख रही है। इसी वीडियो में अचानक मारपीट की घटना भी कैद हुई है।