नीमच। शहर के जेतपुरा फंटे पर बुधवार देर रात करीब १२.३० बजे पुलिस पर हमला हुआ। जिसमे राजस्थान पुलिस के एक एसआई को गोली लगी है। उन्हें उदयपुर रैफर किया गया है। निम्बाहेडड़ा सदर थाना पुलिस द्वारा मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी थाना क्षेत्र से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिसे स्कोर्पियो में निम्बाहेड़ा ले जाया जा रहा था। तभी जेतपुरा पर उनकी टीम पर हमला हुआ और आरोपी फरार होने में कामयाब हुए हैं। घायल अवस्था में एसआई को नीमच लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें उदयपुर रैफर किया गया है। सूचना मिलते ही निम्बाहेड़ा सदर थाना प्रभारी फूलचंद टेलर (सीआई) और टीम व नीमच पुलिस मौके पर पंहुची।
एसपी अमित तोलानी ने बताया कि राजस्थान के चित्तौडग़ढ़ में 05 जून की रात तीन भैंस, मोबाइल और कैश लूट की वारदात हुई थी। इसकी शिकायत ज्ञान सिंह गुर्जर ने निम्बाहेड़ा सदर थाने में की थी। लूटे गए मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करते हुए बुधवार को राजस्थान पुलिस मंदसौर के पिपलियामंडी पहुंची। यहां से पुलिस ने लखन पिता राजू बावरी निवासी पिपलिया पंथ, नरेंद्र पिता गोर्वधन बावरी निवासी ग्राम सोकड़ी और दीपक पिता नाहरसिंह बावरी निवासी उमरिया थाना पिपलियामंडी को हिरासत में लिया। प्राइवेट स्कॉर्पियो से पुलिस आरोपियों को लेकर राजस्थान लौट रही थी। इस दौरान नीमच सिटी थाना क्षेत्र के ग्राम जेतपुरा (फोर लाइन) के पास पल्सर बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने बारह बोर बन्दूक से पुलिस टीम पर हमला कर दिया। वहीं सदर थाने के सब इंस्पेक्टर नानूराम गेहलोत (एसआई) की सर्विस पिस्टल को छीन कर उसी से एसआई को जांघ पर गोली मार दी व एक आरक्षक का हाथ तोड़ दिया। इससे वे घायल हो गए और दोनों बदमाश तीनों आरोपियों को अपने साथ लेकर फरार हो गए। इस संबंध में रतलाम रेंज डीआईजी मनोज कुमार सिंह रात ने नीमच पंहुचे थे। वहीं नीमच के एडिशनल एसपी सुंदर सिंह कनेश व मन्दसौर एसपी अनुराग सुजानिया भी पिपलियामंडी पंहुचे थे। डीआईजी रतलाम रेंज मनोज कुमार सिंह ने सभी आरोपियों पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इसके अलावा एमपी व राजस्थान की 15 स्पेशल पुलिस टीमें गठित की गई है। यह टीमें लगातार आरोपियों की धरपकड़ के लिए सघन तलाशी अभियान में जुटी है।
इनका यह कहना है
कुछ दिन पहले चित्तोडग़ढ़ में लूट की घटना हुई थी। जिसमें मोबाइल, तीन भैस और केश इत्यादि लूट कर लेकर गए थे। जिस मामले में निंबाहेड़ा थाना पुलिस पिपल्या मंडी में सर्चिंग कर रही थी। यहां से उन्होंने मामले में तीन आरोपियों को पकड़ा था, उन्हें राजस्थान ले जा रहे थे। तभी नीमच में हाईवे पर जेतपुरा फंटे के पास दो बाइक से बदमाशों ने आकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया। जिसमें एक पिस्टल व १२ बोर की बंदूक का इस्तेमाल हुआ है। इस हमले में एक एएसआई का गोली लगी है, वहीं आरक्षक घायल हुआ है। पुलिस ने पूरी घटना को चुनौती के रूप में लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दल उनकी सर्चिंग के लिए गठित कर दिए गए है। वहीं आईजी उज्जैन ने प्रत्येक बदमाश की गिरफ्तारी पर ३० हजार रुपए का इनाम रखा है, बदमाश जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
– मनोज सिंह, डीआईजी रतलाम रेंज।