नीमच. शासन द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत घर-घर में शौचालय निर्माण करवाया जा रहा है। इसके तहत हितग्राही को शौचालय निर्माण की राशि भी प्रदान की जाती है। जिसका मुख्य उद्देश्य देश को खुला शौच मुक्त बनाना है, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात कुछ और ही बयां कर रहे हैं। शहर से 15 किलोमीटर दूर स्थित गांव के किसी घर में शौचालय नहीं है। वहीं दूसरी और कुछ लोगों ने योजना के तहत राशि प्राप्त करने के उद्देश्य से मात्र जमीन पर शीट रखकर खानापूर्ति कर शासन को ठेंगा दिखा दिया, लेकिन जिम्मेदारों को सुध तक नहीं है।