30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आजादी की लड़ाई में वीर सावरकर का स्थान अति महत्वपूर्ण

भारत विकास परिषद शाखा नीमच ने लगाई वीर सावरकर की मूर्ति बघाना के मुख्य चौराहे पर हुआ वीर सावरकर की प्रतिमा का अनावरण

2 min read
Google source verification

नीमच

image

Mukesh Sharaiya

May 30, 2022

आजादी की लड़ाई में वीर सावरकर का स्थान अति महत्वपूर्ण

वीर सावरकर की प्रतिमा का अनावरण

नीमच। सेवा संस्कार में अग्रणी भारत विकास परिषद शाखा नीमच सेवा संकल्पों के साथ नगर में संस्कारो का विकास करने का काम कर रही है। आजादी की लड़ाई में वीर सावरकर का स्थान अति महत्वपूर्ण है, भारत विकास परिषद को प्रतिमा लगाने के साथ ही साथ वर्ष में एक कार्यक्रम प्रतिमा के यहां पर करना बहुत जरूरी है। केवल प्रतिमा लगाकर भूल जाना ही काफी नहीं है।

यह बात अपने उद्बोधन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद सुधीर गुप्ता ने उपनगर बघाना के अंडरब्रिज चौराहे पर वीर सावरकर की मूर्ति अनावरण के भारत विकास परिषद शाखा नीमच के कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम में बतौर अतिथि नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, प्रांतीय अध्यक्ष प्रदीप चोपड़ा जावद, रीजनल सेक्रेटरी सुनील सिंहल ,आदित्य मालू, मोहन सिंह राणावत, अध्यक्ष संदीप खाबिया, सचिव रवि पोरवाल व अशोक मंगल मंचासीन थे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर की गई। कार्यक्रम को विधायक दिलीप सिंह परिहार ने संबोधित करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ी इन प्रतिमाओं के माध्यम से महापुरुषों के इतिहास का स्मरण करेगी। वीर सावरकर जी की स्वतंत्रता की क्रांति में अहम भूमिका थी। भारत विकास परिषद के साथ मिलकर रानी लक्ष्मीबाई की भी मूर्ति का अनावरण जल्द ही नगर में किया जाएगा। प्रतिमा अनावरण के कार्यक्रम में स्वागत भाषण अध्यक्ष संदीप खाबिया ने दिया व प्रकल्प की जानकारी अशोक मंगल ने दी। कार्यक्रम को प्रांतीय अध्यक्ष प्रदीप चोपड़ा व सुनील सिंहल ने भी संबोधित किया। संबोधन के पश्चात अतिथियों ने साढे सात फीट की वीर सावरकर की प्रतिमा का अनावरण कर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अंत में आभार सचिव रवि पोरवाल ने माना। इस अवसर पर परिषद परिवार के पिंटू शर्मा, मनोज माहेश्वरी, जीतू शक्तावत, प्रशांत मित्तल, सतीश गोयल, राजेश पोरवाल, अनिल चौधरी, राजेश गट्टानी, अनिल गोयल, पुरुषोत्तम गुप्ता, मधुसूदन खंडेलवाल अशोक अग्रवाल, आशुतोष व्यास, दिनेश मुजावदिया सुनील जाधव, कमल धनोतिया, कमल बिंदल, नरेश मेहरा, राजेश जायसवाल, रूपेश जाधव, संतोष खंडेलवाल, सुशील गट्टानी, पंकज दुबे, शैलेंद्र पोरवाल, सुशील गोयल महिला प्रकोष्ठ की सदस्या व अन्य गणमान्य नागरिक पत्रकार मौजूद थे। उपरोक्त जानकारी भारत विकास परिषद शाखा नीमच के मीडिया प्रभारी प्रवक्ता मनोज माहेश्वरी द्वारा दी गई।