2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नीमच

Video News… नीमच में यूथ कांग्रेस नेताओं ने किया ऐसा काम कि होने लगी चर्चा

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त होने पर युवा कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

Google source verification

नीमच

image

Mukesh Sharaiya

Mar 29, 2023

नीमच. सोमवार शाम 5 बजे विजय टॉकीज चौराहा पर जिला युवा कांग्रेस की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। सूरत के एक न्यायालय द्वारा वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 2 साल की सजा सुनाई गई। इसके परिणाम स्वरूप उनकी लोकसभा सदस्यता भी समाप्त कर दी गई। इसके विरोध में युवा कांगे्रसी लामबंद हुए थे। विरोध प्रदर्शन करीब एक घंटे तक चला। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और फायरबिग्रेड भी मौके पर खड़ी रही।


जिला युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष भानुप्रतापसिंह राठौड़ के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं द्वारा रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीता राम सहित देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी के पोस्टर पर कालिख पोतकर 150 से अधिक गुब्बारे आसमान में उड़ाए। पुलिस ने गुब्बारे छीनने का प्रयास भी किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। विरोध प्रदर्शन के दौरान लोकतंत्र की आवाज खामोश नहीं होने देंगे, राहुल गांधी दिलेर हैं, भारत का एक शेर है, सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं, इंकलाब जिंदाबाद आदि के गगनभेदी नारे लगाए। केंद्र सरकार की तानाशाही नीति के विरोध में ढपली बजाकर जमकर नारेबाजी की गई। विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता उमरावसिंह गुर्जर, पूर्व नपाध्यक्ष अरविंद चोपड़ा, बृजेश मित्तल, नितिन हसीजा, हिदायत उल्ला खान, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष भानुप्रतापसिंह राठौड़, योगेश प्रजापति, महेंद्र मोनू लोक्स, संजीव पगारिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं जिला युवा कांग्रेस संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।