26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आकाश में सीधी रेखा में दिखाई देंगे 5 ग्रह

28 मार्च को नजर आएगा अद्भुत नजारा  

2 min read
Google source verification
आकाश में सीधी रेखा में दिखाई देंगे 5 ग्रह

आकाश में सीधी रेखा में दिखाई देंगे 5 ग्रह

नई दिल्ली. अगर आपकी चांद-सितारों की दुनिया में रुचि है तो 28 मार्च को आपको आकाश में अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। इस दिन हमारे सौर मंडल के 5 ग्रह एक सीधी रेखा में दिखाई देंगे और इन पांच ग्रहों को हम धरती से सीधे देख सकेंगे। स्टारवॉक की रिपोर्ट के मुताबिक बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति और यूरेनस 50 डिग्री के एक छोटे से क्षेत्र में मिलेंगे। ये दुर्लभ घटना सूरज ढलते के साथ ही दूरबीन से देखी जा सकती है। खगोल वैज्ञानिकों के मुताबिक 5 ग्रहों में शुक्र सबसे चमकीला नजर आने की संभावना है। बुध और बृहस्पति को क्षितिज के पास देखा जा सकता है। इस दौरान बहुत अधिक दूरी होने के कारण यूरेनस को देख पाने में मुश्किल हो सकती है। इस दौरान मंगल और चंद्रमा काफी पास नजर आएंगे। एडिनबर्ग विश्वविद्यालय के शोधकर्ता बेथ बिलर के मुताबिक शुक्र और बृहस्पति दोनों की चमक ज्यादा है, इसलिए इन दोनों ग्रहों को आसानी से खोजा जा सकेगा। उन्होंने बताया कि 5 ग्रह बिल्कुल सीधी रेखा में दिखाई नहीं देते। 28 मार्च को होने वाली खगोलीय घटना को वृहद ग्रह संरेखण के रूप में जाना जाता है। इसमें 5 से 6 ग्रह एक ही समय में सूर्य के एक तरफ काफी करीब होते हैं।

पृथ्वी से टकराया छह साल का सबसे भीषण सौर तूफान
पृथ्वी पर 24 मार्च को आया सौर तूफान ने पिछले 6 वर्षों के सभी रेकॉर्ड तोड़ दिए। नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (एनओएए) ने कहा कि पृथ्वी आए इस सौर तूफान के कारण पूरे अमरीका में अरोरा (खूबसूरत प्राकृतिक रोशनी) फैल गई थी। एनओएए ने पहले 23 से 25 मार्च के बीच मध्यम जी2 तूफान और जी3 स्थितियों की घोषणा की थी। गौरतलब है कि पिछले दिनों सूर्य के वातावरण में एक छेद होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद से ही सौर तूफान की आशंका व्यक्त की जा रही थी। गौरतलब है कि सौर तूफान लोगों को सीधे तौर पर प्रभावित नहीं करते हैं लेकिन इनके कारण अस्थायी रूप से रेडियो ब्लैकआउट हो सकता है। इससे नेविगेशन सिस्टम, विमान आदि के संचालन पर असर होता है। पावर ग्रिड प्रभावित हो सकते हैं। तूफान बहुत अधिक शक्तिशाली हो तो अंतरिक्ष में हमारे सैटेलाइट्स को तबाह कर सकता है।