5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हम दिल्ली का अनुभव पंजाब में इस्मेताल करेंगे…केजरीवाल ने पंजाब सरकार को दिए खास निर्देश

Aam Aadmi Party Meeting Delhi: दिल्ली में पंजाब के विधायकों और मंत्रियों के साथ बैठक में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने खास निर्देश दिए हैं। पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने इसकी जानकारी दी।

3 min read
Google source verification
Aam Aadmi Party Meeting Delhi: हम दिल्ली का अनुभव पंजाब में इस्मेताल करेंगे...केजरीवाल ने पंजाब सरकार को दिए खास निर्देश

Aam Aadmi Party Meeting Delhi: दिल्ली चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी को दिल्ली में मिली करारी हार के बाद मंगलवार को अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के विधायकों और मंत्रियों के साथ दिल्ली में बैठक की। इस मीटिंग में पंजाब आप संगठन के मंत्री भी शामिल थे। इसमें आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम ने पंजाब सरकार को सिर्फ विकास पर फोकस रहने का निर्देश दिया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा अब पंजाब को विकास का मॉडल बनाकर देश को दिखाना है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली में चुनाव के दरम्यान की गई मेहनत पर पंजाब के नेताओं को धन्यवाद दिया।

मंगलवार को दिल्ली में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक संपन्न होने के बाद पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने कहा "पंजाब की सरकार जनहित में काम कर रही है। पंजाब को ऐसा मॉडल बनाएंगे कि पूरा देश देखेगा। पंजाब को पूरे देश के लिए मॉडल स्टेट बनाएंगे। पंजाब में हमने स्कूल और अस्पतालों का काया कल्प किया। दिल्ली की टीम का तर्जुबा पंजाब में भी इस्तेमाल होगा।"

पंजाब के मुख्यमंत्री ने बताया बैठक का एजेंडा

दिल्ली में मंगलवार को बैठक में हिस्सा लेने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा "पंजाब से हमारे सभी कैबिनेट मंत्री और विधायक यहां आए थे। हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी आए थे। दिल्ली चुनाव में पंजाब के हमारे साथियों ने बहुत मेहनत की, इसलिए उन्होंने उनका धन्यवाद किया। पंजाब में हमारी सरकार लोगों के हित में बहुत काम कर रही है, चाहे बिजली का क्षेत्र हो या शिक्षा का, हम वहां काम कर रहे हैं और हमें इसमें और भी तेजी लानी है… हार-जीत होती रहती है, हम दिल्ली की टीम के अनुभव का पंजाब में इस्तेमाल करेंगे… हमारी पार्टी अपने काम के लिए जानी जाती है, हम धर्म, गुंडागर्दी की राजनीति नहीं करते। आज हमारी दिल्ली और पंजाब की टीमों ने मिलकर फैसला किया है कि हम पंजाब को एक मॉडल बनाएंगे और देश को दिखाएंगे।"

पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह ने क्या कहा?

मंगलवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अर‌विंद केजरीवाल के साथ बैठक होने के बाद पंजाब सरकार में मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा "दिल्ली के चुनाव के बाद AAP की पंजाब इकाई दिल्ली आई थी। अरविंद केजरीवाल ने सभी का धन्यवाद किया। आने वाले 2 साल में पंजाब में और कैसे काम तेज करना है, उसपर चर्चा हुई। हम और काम करेंगे और पूरे देश में AAP का विस्तार होगा।"

पंजाब विधानसभा अध्यक्ष ने क्या कहा?

मंगलवार को दिल्‍ली के कपूरथला हाउस में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की पंजाब के मुख्यमंत्री और विधायकों के साथ बैठक के बाद पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान ने कहा "हमारे नेता अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में विकास की क्रांति लाने की रणनीति पर चर्चा की है। इसके साथ ही पंजाब के सभी नेताओं का दिल्ली में पसीना बहाने के लिए धन्यवाद किया है। अब आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब को सुशासन में, विकास में नेशनल लेवल का मॉडल बनाने पर काम करेगी। आज इसी बात पर चर्चा हुई। इसके साथ ही दिल्ली की हार को लेकर भी मंथन हुआ है। दिल्ली के लोगों ने AAP को नकारा नहीं है। बल्कि विपक्ष में बैठाया है। ताकि ये सरकार से लोगों के काम करवा सकें। सभी विधायक एकजुट हैं।"

दिल्ली में 22 सीटों पर सिमट गई है आम आदमी पार्टी

दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में पिछले दो बार से लगातार प्रचंड जीत दर्ज कर रही आम आदमी पार्टी 70 में से 22 सीटों पर ही जीत दर्ज कर पाई है। जबकि पिछले 27 सालों से विपक्ष की भूमिका निभा रही भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल करते हुए 48 सीटों पर जीत दर्ज की। आम आदमी पार्टी को साल 2015 में 70 में से 67 सीटें और साल 2020 में 70 में से 62 सीटें हासिल हुई थीं। इस बार पार्टी की करारी शिकस्त के बाद अरविंद केजरीवाल समीक्षात्मक रुख में आ गए हैं।

यह भी पढ़ें : क्या पंजाब सरकार में बड़ा फेरबदल करेंगे केजरीवाल? दिल्ली में ‘आप’ की बैठक पर कांग्रेस-भाजपा का दावा

पंजाब में मुख्यमंत्री मान से नाराज हैं कई विधायक

आम आदमी पार्टी के सूत्रों के अनुसार आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार में भी सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। पार्टी सूत्रों की मानें तो अमृतसर, जालंधर, लुधियाना के अलावा पंजाब के कई विधायक मुख्यमंत्री भगवंत मान से नाराज चल रहे हैं। सीएम मान से नाराज चल रहे विधायकों की संख्या लगभग 17-18 के करीब है। सूत्रों का कहना है कि मंगलवार को बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा नहीं हो पाई। इसके चलते पंजाब के नाराज विधायक अरविंद केजरीवाल के साथ अलग से मुलाकात कर सकते हैं। इसको लेकर पंजाब की सियासत भी गरमा गई है।