9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारिश के बीच जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, तिरपाल लगाने की मांग पर पुलिस-प्रदर्शनकारियों में बहस; अफसर के पैरों में गिरे अभिजीत दीपके

Abhijeet Deepke: दिल्ली के जंतर-मंतर पर तिरपाल लगाने की अनुमति को लेकर विवाद के बीच CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का दिल्ली पुलिस अधिकारी के पैर पकड़कर गुहार लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। प्रदर्शनकारी लगातार बारिश और भूख हड़ताल के कारण कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं।
2 min read
Google source verification
Abhijeet Deepke

सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके ने पुलिस अफसर के पैर पकड़कर तिरपाल लगाने की मांग की। फोटो सोर्स-@CJP_for_India

Jantar Mantar protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर इन दिनों सियासी पारा हाई है। पिछले 20 दिनों से यहां 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) का प्रदर्शन चल रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर हलचल पैदा कर दी है। वीडियो में सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके दिल्ली पुलिस के एक बड़े अधिकारी के पैरों में गिरे नजर आ रहे हैं। उन्होंने अफसर का पैर पकड़ लिया और अपना सिर उनके जूते पर रख दिया।

दरअसल, जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक और कुछ छात्र पिछले 12 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। दिल्ली-एनसीआर में हो रही लगातार बारिश ने इन अनशनकारियों की मुश्किलें दोगुनी कर दी हैं। बिना अन्न-पानी के पहले से ही कमजोर हो चुके ये लोग खुले आसमान के नीचे भीगने को मजबूर हैं। अभिजीत दीपके का आरोप है कि पुलिस इन्हें बारिश से बचने के लिए तिरपाल (टेंट) लगाने की इजाजत नहीं दे रही है।

गिड़गिड़ाते रहे कार्यकर्ता, वायरल हुआ वीडियो

अभिजीत दीपके ने खुद इस घटना का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। 18 सेकेंड के इस वीडियो में दीपके एक पुलिस अधिकारी के सामने हाथ जोड़कर खड़े दिखते हैं। वह बार-बार कहते हैं, सर, तिरपाल लगाने दीजिए… प्लीज सर! इसके बाद वह अचानक सड़क पर घुटनों के बल बैठ जाते हैं और अधिकारी का पैर पकड़कर अपना सिर उनके जूतों पर रख देते हैं। वीडियो में दीपके तीन बार ऐसा करते दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ मौजूद कुछ अन्य प्रदर्शनकारी भी पुलिस के सामने हाथ जोड़ते नजर आ रहे हैं। काफी मशक्कत के बाद पुलिस अफसर ने अपना पैर उनसे छुड़ाया।

तीन दिन से सोए नहीं हैं भूख हड़ताल पर बैठे लोग

दीपके ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए कहा कि वे पिछले तीन दिनों से टेंट लगाने की मंजूरी के लिए पुलिस के चक्कर काट रहे हैं। उन्होंने बताया कि रातभर भारी बारिश हुई है। जो छात्र भूख हड़ताल पर हैं, वे रातभर सो नहीं पाए। उनका सारा सामान, गद्दे और कपड़े भीग चुके हैं। हम सुबह से पुलिस की मिन्नतें कर रहे हैं कि हमें सिर्फ एक तिरपाल अंदर ले जाने दी जाए, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है।

जंतर-मंतर पर समर्थकों की संख्या वैसे ही कम थी, रही-सही कसर इस बारिश ने पूरी कर दी। बारिश के कारण प्रदर्शन स्थल पर सन्नाटा पसरा है, लेकिन तिरपाल को लेकर हुए इस ड्रामे ने माहौल को गर्मा दिया है। आंदोलनकारी खुद को बचाने के लिए प्लास्टिक की थैलियां और पॉलिथीन ओढ़कर बैठे हैं, जिनकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही हैं।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग