10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारिश में भी नहीं हटे “कॉकरोच”, रेनकोट पहनकर दे रहे धरना, एक्स पर भेजी तस्वीर

Abhijit Dipke Post Photo on X -दिल्ली की बरसात में भी कॉकरोच जनता पार्टी का धरना चल रहा, फाउंडर अभिजीत दीपके ने एक्स पर लिखा- धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना होगा
2 min read
Google source verification

भारत

image

deepak deewan

Jul 09, 2026

Abhijit Dipke

Abhijit Dipke अभिजीत दीपके ( फोटो- Abhijeet Dipke एक्स पोस्ट)

Abhijit Dipke- देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी आंदोलन कर रही है। दिल्ली की भयंकर बारिश में धरना चल रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने इसकी एक तस्वीर भी जारी की है। इससे पहले सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके का नूडल्स खाते हुए एक वीडियो वायरल हुआ। इसपर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि वीडियो पुराना है। अभिजीत दीपके ने कहा कि वीडियो को वायरल कर गलत संदर्भ में पेश किया जा रहा है। उन्होंने इसे असली मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश भी बताया। इस बीच नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन अनशन कर रहे सोनम वांगचुक की हालत बिगड़ गई है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर आंदोलन कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके अन्ना हजारे पर विवादित टिप्पणी पर भी घिरे हैं। उन्होंने हजारे को बुड्ढा बताया जिससे समर्थक खफा हो गए। अभिजीत ने एक सवाल के जवाब में बुड्ढे लोगों को आश्रम में बैठने की नसीहत दी। उन्होंने कहा था कि 60-70 से अधिक उम्र के नेता या सामाजिक कार्यकर्ताओं को रिटायरमेंट ले लेना चाहिए।

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने अपने वायरल वीडियो पर भी स्पष्टीकरण दिया। वीडियो में वह कचौड़ी, ब्रेड पकौड़ा, नूडल्स खाते नजर आ रहे हैं। इस पर अभिजीत दीपके ट्रोल होने लगे। लोगों ने सोशल मीडिया पर पूछा कि वांगचुक भूख हड़ताल पर हैं तो अभिजीत दीपके और उनके साथी अनशन पर क्यों नहीं बैठे!

वीडियो वायरल होने और जबर्दस्त आलोचना के बाद अभिजीत दीपके ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि ब्रेड पकौड़े, नूडल्स आदि खाने का यह वीडियो पुराना है। तब सोनम वांगचुक अनशन पर बैठे ही नहीं थे। वीडियो को वायरल कर गलत तरीके से पेश किया गया है। अभिजीत दीपके ने बताया कि यह छात्र आंदोलन को कमजोर करने की साजिश है। वीडियो को जानबूझकर काट छांटकर शेयर किया गया है।

अभिजीत दीपक के मुताबिक सोनम वांगचुक के आंदोलन से जुड़ने से पहले का यह वीडियो है। बिना पूरी सच्चाई जाने इसे शेयर कर कमेंट किए जा रहे हैं।

इधर राहुल गांधी ने सरकार पर परीक्षाओं पर लापरवाही पर कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। यह आरोप तब सामने आया जब पता चला कि 30 जून, 2026 को होने वाली UGC-NET सोशियोलॉजी परीक्षा से पहले ही लगभग 90 सवालों वाली एक 100-पेज की PDF फाइल घूम रही थी और उत्तरी राज्यों में बेची जा रही थी। राहुल गांधी ने इसे NEET से जुड़ी पिछली समस्याओं से जोड़ा और शिक्षा मंत्री को हटाने और परीक्षा में सुधार की मांग (#ChhatronKiGoonj) का समर्थन किया, क्योंकि NTA पर भरोसा कम हो रहा है।

दिल्ली में भारी बारिश के बाद भी कॉकरोच जनता पार्टी का धरना चल रहा है। फाउंडर अभिजीत दीपके ने गुरुवार को इसकी एक तस्वीर अपने एक्स एकाउंट पर पोस्ट की। फोटो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा-

Resilience.

Dharmendra Pradhan Must Resign!

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग