
कर्नाटक के गृहमंत्री प्रियांक खरगे। (Photo- ANI)
Priyank Kharge target RSS and PM Modi: कर्नाटक के गृहमंत्री प्रियांक खरगे ने शुक्रवार को एक बार फिर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा, अगर राम मंदिर बनाने का क्रेडिट लिया है, तो संघ को चढ़ावा चोरी मामले की जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए। इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने मामले में पीएम मोदी की चुप्पी पर भी सवाल उठाए और RSS प्रमुख मोहन भागवत को खुली प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए चुनौती भी दी।
RSS पर तंज कसते हुए प्रियांक खरगे ने कहा, 'आपने यदि राम मंदिर बनाने का क्रेडिट लिया है, तो आपको चंदा चोरी का भी क्रेडिट लेना चाहिए। इसमें से कितना आपको मिला है, क्योंकि आप रजिस्टर्ड नहीं हैं और आप 'दक्षिणा' लेते हैं? इको चैंबर में चर्चा करने के बजाय, कृपया पब्लिक में आएं। हमें बताएं कि चोर कौन हैं, आपको कितने मिले हैं, और आप और प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं? एक खुली प्रेस कॉन्फ्रेंस कि मैं मोहन भागवत और बाकी लोगों को चुनौती देता हूं।'
प्रियांक खरगे यही नहीं रुके उन्होंने पेपर लीक को लेकर प्रधानमंत्री को घेरा। उन्होंंने पेपर लीक मामले में प्रधानमंत्री की आलोचना करते हुए सवाल किया कि वह PM मोदी की 'परीक्षा पे चर्चा' पहल की तरह NEET पेपर लीक पर चर्चा या ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम (OSM) पे चर्चा कब करेंगे? इस दौरान कर्नाटक के मंत्री ने दावा किया कि पिछले 10 सालों में करीब 90 पेपर लीक हुए हैं।
पेपर लीक और OSM का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा, 'सरकार की नाकामी की वजह से लाखों स्टूडेंट्स को बहुत मुश्किल समय का सामना करना पड़ा है। कौन जवाबदेह है? धर्मेंद्र प्रधान कहां हैं? उन्होंने इस्तीफा क्यों नहीं दिया? पिछले 10 सालों में करीब 90 पेपर लीक हुए हैं, और सरकार को इसकी कोई परवाह नहीं है। क्या आप भारत के भविष्य के साथ ऐसा ही बर्ताव करते हैं? क्या आप उस डेमोग्राफ़ी के साथ ऐसा ही बर्ताव करते हैं जिससे विकसित भारत बनना है? उन्होंने पूछा, 'प्रधानमंत्री परीक्षा पे चर्चा करने के लिए इतने उत्सुक हैं, तो वे 'NEET पेपर लीक पे चर्चा' कब करेंगे? 'OSM पे चर्चा?'
Updated on:
10 Jul 2026 01:57 pm
Published on:
10 Jul 2026 01:57 pm
