यह मामला 2010 में उनकी डायरेक्ट की पहली फिल्म 'अता पता लापता' से जुड़ा है। राजपाल यादव ने फिल्म बनाने के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (मालिक माधव अग्रवाल) से 5 करोड़ रुपये का लोन लिया। एग्रीमेंट में तय समय में मूलधन और ब्याज लौटाने की शर्त थी, चाहे फिल्म हिट हो या फ्लॉप।