1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘Drishyam 2’ की टिकटों पर मिल रहा 25% का डिस्काउंट!

अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'दृश्यम 2' (Drishyam 2) 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस फिल्म की टिकटों पर भारी डिस्काउंट चल रहा है, लेकिन क्यों?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 24 Oct 2022, 3:06 PM IST

'Drishyam 2' की टिकटों पर मिल रहा 25% का डिस्काउंट

'Drishyam 2' की टिकटों पर मिल रहा 25% का डिस्काउंट

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'दृश्यम' (Drishyam) साल 2015 में रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्ट साबित हुई थी। इस फिल्म में अजय के अलावा एक्ट्रेस तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, रजत कपूर और ऋषभ चड्ढा जैसे कलाकार नजर आए थे। ये फिल्म मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल (Mohanlal) की फिल्म 'दृश्यम' (Drishyam) का हिंदी रीमके थी। वहीं अब इस फिल्म का दूसरा भाग यानी फिल्म की सीक्वल रिलीज होने के लिए तैयार है। इससे पहले मलयालम फिल्म का दूसरा पार्ट कुछ समय पहले रिलीज हो चुका है, जिसको काफी पसंद किया गया है। वहीं अब फिल्म की हिंदी सीक्वल 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। वहीं इस बार फिल्म में अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) भी नजर आने वाले हैं।

वहीं फिल्म को लेकर मेकर्स की ओर से दिवाली छूट दी जा रही है। जी हां, अगर आप हाल के दिनों पर फिल्म की एडवांस बुकिंग करते हुए तो आपको टिकटों पर 25% की छूट दी जाएगी, जिसके तहत इन 2 दिनों में आप कम दामों पर इस फिल्म की टिकटें खिरीद सकते हैं। ये दो दिन आज और कल के यानी 24 और 25 तारीख तक ही लागू है।

भूषण कुमार के प्रोडक्शन और अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस फिल्म की टिकटों को बुक करने के लिए किसी भी मल्टीप्लेक्स जैसे- PVR, INOX या CARNIVAL की वेबसाइट या ट्विटर हैंडल पर किया जा सकता है। टिकट बुक करने के लिए वहां दिए गए डिटेल्स के आधार पर फिल्म की टिकटों को कम दाम पर पा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:Bigg Boss 15 के इस कंटेस्टेंस ने Tina-Shaleen के प्यार का बताया 'नकली'


इसके अलावा बुक माय शो जैसी साइट्स पर भी इस ऑफर की डिटेल्स उपलब्ध हैं। वहीं फिल्म का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसको 17 अक्टूब को किया गया था। ट्रेलर को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इससे पहले फिल्म के ट्रेलर को 2 अक्टूब को रिलीज करने का प्लान बनाया गया था, लेकिन किसी वजह से इसको टाल दिया गया था।

वहीं ट्रेलर सामने आने के बाद मेकर्स और स्टार्स उम्मीद लगाए बैठे हैं कि फिल्म के पहले पार्ट की तरह फिल्म का दूसरा पार्ट भी सुपरहिट रहे। 'दृश्यम-2' अपनी अनाउंसमेंट के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई थी। अब देखना होगा कि इस फिल्म को सिनेमाघरों में कैसा रिस्पॉन्स मिलता है। माना जा रहा है कि ओपनिंग डे पर फिल्म अच्छा बिजनेस करेगी।

यह भी पढ़ें: Munawar Faruqui ने Bigg Boss 16 के इस कंटेस्टेंट को बताया फेवरेट!

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़